फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   90 PERCENT WOMEN HESITATE TO ASK FOR A RAISE AT WORK: INSIGHTS FROM HARAPPA EDUCATION SURVEY

सर्वे: 90 फीसदी महिलाएं पदोन्नति मांगने में करती हैं संकोच, 21 फीसदी को ही मिलता है पुरुष साथी का समर्थन

Sat, 01 May 2021 02:37 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 01 May 2021 02:37 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के मौके पर हड़प्पा शिक्षा द्वारा सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें मुंबई, दिल्ली आदि शहरों की 500 से अधिक महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रियां दर्ज की है। 

विज्ञापन
90 PERCENT WOMEN HESITATE TO ASK FOR A RAISE AT WORK: INSIGHTS FROM HARAPPA EDUCATION SURVEY
सर्वेक्षण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

99 फीसदी महिला पेशेवरों का मानना है कि उनके लिए नेटवर्क और गठबंधन बनाना महत्वपूर्ण है। 90 फीसदी महिलाओं को पदोन्नति की बात करने में संकोच महसूस होता है। वहीं केवल 47% पेशेवर अपने विकास और नई चीजों को सीखने की लालसा में सक्रिय रूप से नए अवसरों की तलाश करते हैं। यह निष्कर्ष, हड़प्पा शिक्षा द्वारा किए गए सर्वेक्षण में सामने आए हैं। अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के मौके पर सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी की गई है।  

विज्ञापन

72 फीसदी मानते हैं संचार को सर्वोच्च कौशल
500 से अधिक महिलाओं की प्रतिक्रिया वाले इस सर्वेक्षण में यह बात भी सामने आई है कि 72 प्रतिशत के करीब महिलाएं संचार (कम्युनिकेशन) को सर्वोच्च कौशल मानती हैं। उन्हें लगता है कि कम्युनिकेशन के कौशल ने उन्हें उनके करियर में आगे बढ़ने में काफी मदद की है। वहीं 65 फीसदी आत्मविश्वास और 41 फीसदी आत्म-जागरूकता को सर्वोच्च कौशल मानते हैं।

विज्ञापन

52 फीसदी महिलाएं अपने आपको मानती हैं अयोग्य
जिन महिलाओं के पास 20 से कम वर्षों का कार्यानुभव है, उनमें से 52 फीसदी को इतने सालों के अनुभव के बाद भी लगता है कि वे मौजूदा पद के लिए अयोग्य अभ्यर्थी हैं। आश्चर्य की बात यह है कि केवल 21 फीसदी महिलाओं को ही कार्यस्थलों में अपने पुरुष साथियों का समर्थन मिलता है। वहीं 87 फीसदी महिलाओं को लगता है कि आगामी तीन वर्ष में महिलाओं के लिए लीडरशिप में काफी अवसर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed