फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   50,000 students accept seats allocated in first list of DU admissions

DU Admissions: दिल्ली विश्वविद्यालय दाखिले; 50 हजार से ज्यादा छात्रों ने स्वीकारी पहले दौर में आवंटित सीटें

Thu, 20 Oct 2022 08:20 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Thu, 20 Oct 2022 08:20 PM IST
सार

DU Admissions: दिल्ली विश्वविद्यालय के पहले दौर के आवंटन में गुरुवार तक 50 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों आवंटित सीटें मिल चुकी हैं। 
 

विज्ञापन
50,000 students accept seats allocated in first list of DU admissions
DU Admissions 2022 - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो

विस्तार

DU Admissions: दिल्ली विश्वविद्यालय में गुरुवार सुबह 10 बजे तक 50 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों को पहले दौर के आवंटन में सीटें मिल चुकी हैं। विश्वविद्यालय ने बुधवार को विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 80,000 से अधिक उम्मीदवारों के नाम के साथ सीट आवंटन की पहली लिस्ट की घोषणा की थी। छात्रों को आवंटित सीटों को स्वीकार करने के लिए 19 से 21 अक्तूबर तक तीन दिन का समय दिया गया है। विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एडमिशन हनीत गांधी ने बताया है कि विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणियों में 80,164 सीटें आवंटित की हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे तक 49,620 उम्मीदवारों ने उन्हें आवंटित सीटें मिल चुकी हैं। 

विज्ञापन

CUET टेस्ट के आधार पर एडमिशन

विश्वविद्यालय ने पिछले महीने विभिन्न कॉलेजों में स्नातक की 70 हजार सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की थी। इस साल विश्वविद्यालय छात्रों को उनके कक्षा 12वीं के अंकों के बजाय उनके कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी के स्कोर के आधार पर प्रवेश दे रहा है। 12 सितंबर को विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) जारी किया। यह एडमिशन कम एलोकेशन पॉलिसी के रूप में थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

24 अक्तूबर तक प्रवेश शुल्क का ऑनलाइन भुगतान 

किसी आवंटित सीट की स्वीकृति का प्रावधान केवल उसी दौर के लिए मान्य होगा, जिसमें उम्मीदवार को सीट आवंटित की गई थी। कॉलेज 19 से 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन कर सकेंगे। सीएसएएस आवंटन और प्रवेश के पहले दौर के लिए प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की आखिरी तारीख 24 अक्तूबर है। विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह दूसरे फेज की अंतिम तिथि तक 1.5 लाख से अधिक आवेदकों ने अपने कॉलेज और पाठ्यक्रम की प्राथमिकताओं का चुनाव किया है। 

विज्ञापन

सार्वजनिक नहीं की गई आवंटन सूची

बता दें कि आवंटन सूची सार्वजनिक तौर पर नहीं जारी की गई है। उम्मीदवार केवल अपने डैशबोर्ड पर उन्हें आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम देख पाएंगे। उम्मीदवारों को डैश बोर्ड पर जाकर Accept Allocation टैब पर क्लिक करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed