26 January: एनसीसी में 40% हुई बालिका कैडेटों की हिस्सेदारी, गणतंत्र दिवस शिविर में शामिल होंगी 917 लड़कियां
NCC: एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अगले कुछ वर्षों में कोर के लिए चरणबद्ध विस्तार की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एनसीसी में बालिका कैडेटों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCC: राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने दिल्ली छावनी में चल रहे एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर और कोर के भविष्य के रोडमैप के बारे में जानकारी साझा की। प्रेस वार्ता में वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि एनसीसी में बालिका कैडेटों की संख्या 40 प्रतिशत हो गई है और अगले कुछ वर्षों में कोर के लिए चरणबद्ध विस्तार की योजना बनाई गई है।
917 बालिकाएं लेंगी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा
30 दिसंबर से शुरू हुए एक महीने तक चलने वाले गणतंत्र दिवस शिविर में देश भर से कुल 2,361 एनसीसी कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। 2,361 एनसीसी कैडेटों में से 114 जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से और 178 पूर्वोत्तर क्षेत्र से हैं। इस वार्षिक कार्यक्रम में 917 बालिका कैडेट भी भाग लेंगी, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
एनसीसी के महानिदेशक ने बताया कि इस शिविर में 15 से अधिक मित्र देशों के कैडेट भाग लेंगे। उन्होंने कहा, "हमने सभी की भलाई के लिए सर्व धर्म पूजा के साथ इसकी शुरुआत की... इस वर्ष हमारे पास प्रतियोगिता की एक नई श्रेणी भी है - विचार और नवाचार।"
एनसीसी में 40 फीसदी लड़कियां
एनसीसी में विस्तार योजना और बालिका कैडेटों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कोर की स्वीकृत संख्या 20 लाख है और वर्तमान में इसकी संख्या 17 लाख है। उन्होंने कहा कि कुल संख्या में बालिका कैडेटों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है।
ब्रीफिंग के दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बालिका कैडेटों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है और एनसीसी के लिए चरणबद्ध विस्तार की योजना बनाई गई है।
कमेंट
कमेंट X