फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   200 MCD school students visit planetarium, PM Museum under new experiential learning programme

MCD Schools: एमसीडी के 200 छात्रों ने किया तारामंडल और पीएम म्यूजियम का भ्रमण, नए लर्निंग प्रोग्राम की शुरुआत

Sat, 20 Jun 2026 10:34 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 20 Jun 2026 10:34 AM IST
सार

PM Museum Visit: छात्रों को कक्षा से बाहर व्यावहारिक शिक्षा का अनुभव देने के उद्देश्य से MCD के 200 विद्यार्थियों को नए 'एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम' के तहत तारामंडल और PM म्यूजियम का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

विज्ञापन
200 MCD school students visit planetarium, PM Museum under new experiential learning programme
Student - फोटो : AI generated

विस्तार

Delhi Students: दिल्ली नगर निगम (MCD) के प्राथमिक विद्यालयों के करीब 200 छात्रों ने शुक्रवार को तारामंडल और प्रधानमंत्री संग्रहालय का शैक्षणिक दौरा किया। अधिकारियों के अनुसार, यह भ्रमण नए 'एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम' का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य छात्रों को कक्षा से बाहर व्यावहारिक और अनुभव आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है। वहीं, शनिवार को 200 छात्रों का एक अन्य समूह भी इन स्थानों का दौरा करेगा, जिससे अधिक विद्यार्थियों को सीखने का अनूठा अवसर मिल सके।

विज्ञापन

 छात्रों को मिली खास सुविधाएं

दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही की इस पहल के तहत छात्रों के लिए गाइडेड टूर, आने-जाने की सुविधा और रिफ्रेशमेंट का इंतजाम किया गया। शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम चौथी और पांचवीं कक्षा के छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान, तकनीक और भारत के राजनीतिक इतिहास के बारे में आसान और रोचक तरीके से जानकारी देने के लिए शुरू किया गया है, ताकि वे किताबों के साथ-साथ वास्तविक अनुभ

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "MCD स्कूलों में पढ़ने वाले ज्यादातर छात्र ऐसे परिवारों से आते हैं, जिन्हें आम तौर पर इस तरह के एजुकेशनल मौकों तक सीमित पहुंच ही मिल पाती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "इस विजिट से उन्हें वैज्ञानिक और ऐतिहासिक चीजों को सीधे देखकर सीखने का मौका मिला।" 

तारामंडल और PM म्यूजियम में छात्रों ने सीखी नई बातें

योगेश वर्मा ने बताया कि छात्रों ने तारामंडल में खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़ी कई रोचक जानकारियां प्राप्त कीं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री संग्रहालय में उन्होंने भारत के प्रधानमंत्रियों के जीवन, उनके योगदान और कार्यकाल को दर्शाने वाली विभिन्न गैलरियों का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को इतिहास और विज्ञान को करीब से समझने का अवसर मिला।



अधिकारियों के अनुसार, MCD पारंपरिक कक्षा शिक्षण के साथ-साथ अनुभव आधारित शिक्षा को भी बढ़ावा दे रहा है। मेयर प्रवेश वाही ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं और विज्ञान समेत अन्य विषयों के प्रति उनकी रुचि व जिज्ञासा बढ़ाने में मदद करते हैं। कार्यक्रम के दौरान MCD के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed