Suicide: 10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में कम नंबर बर्दाश्त नहीं कर सका आशमान, 19वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान
Student Suicide: गुरुग्राम में एक 15 वर्षीय कक्षा 10वीं के छात्र ने 19वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्र अर्धवार्षिक परीक्षा में कम अंक आने से तनाव में था। घटना के समय परिवार अपने कमरों में था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Gurugram: गुरुग्राम के सेक्टर-37डी स्थित रामप्रस्थ सिटी सोसायटी में 15 साल के कक्षा 10 के छात्र ने 19वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, छात्र की पहचान आशमान कुमार के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल में पढ़ता था। आशमान ने हाल ही में अर्धवार्षिक परीक्षा दी थी और कम अंक आने से वह तनाव में था।
रात करीब 11 बजे सोसायटी परिसर में मिला खून से लथपथ शव
मंगलवार देर रात करीब 11 बजे, उसका खून से लथपथ शव सोसायटी परिसर में पाया गया। बताया गया कि रात को जब पिता, जो एक स्टोर मैनेजर हैं, ने बेटे से उसकी चुप्पी की वजह पूछी तो उसने अपनी परेशानी बताई। इसके बाद जब परिवारजन अपने कमरों में चले गए, तो आशमान बालकनी की रेलिंग पर चढ़ा और नीचे कूद गया।
जोरदार धमाका सुनकर सोसायटी के लोग और गार्ड मौके पर पहुंचे। परिजन और पड़ोसी उसे नज़दीकी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की जांच जारी
पुलिस जांच अधिकारी इंस्पेक्टर योगेश कुमार (SHO, सेक्टर-10 थाना) ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। जांच की जा रही हैं कि आशमान मानसिक तनाव, पारिवारिक समस्या या किसी अन्य दबाव में तो नहीं था। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर परिवार के सदस्यों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।
कमेंट
कमेंट X