फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   1472 vacancies in IAS, 864 in IPS in various states Says Union Minister Jitendra Singh UPSC 23 Jobs

Civil Service Vacancies: IAS-IPS के 2300 से ज्यादा पद खाली, भर्ती को लेकर मंत्री ने कही ये बात

Thu, 04 Aug 2022 06:26 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 04 Aug 2022 06:26 PM IST
सार

Civil Service IAS-IPS Vacancies: देश में ब्यूरोक्रेसी की शीर्ष सेवाओं IAS-IPS के 2300 से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। यह जानकारी केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी है।

विज्ञापन
1472 vacancies in IAS, 864 in IPS in various states Says Union Minister Jitendra Singh UPSC 23 Jobs
Union Minister Jitendra Singh - फोटो : Sansad TV

विस्तार

UPSC Civil Service Vacancies 2022: सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। विशेषकर कोरोना काल के बाद से सिविल सेवा परीक्षा में युवाओं का झुकाव बढ़ा है। इसके बावजूद देश में ब्यूरोक्रेसी की शीर्ष सेवाओं IAS-IPS के 2300 से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। यह जानकारी केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी है।  

विज्ञापन

सिविल सेवा परीक्षा से होती है 180 की भर्ती

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि एक जनवरी, 2022 तक विभिन्न राज्यों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 1,472 और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में 864 रिक्तियां हैं। उन्होंने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि सीधे भर्ती किए गए आईएएस अधिकारियों की सेवाओं का पूरा उपयोग सुनिश्चित करने के लिए, सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा-2012 के बाद से सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के माध्यम से उनकी वार्षिक भर्ती 180 तक बढ़ा दी है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा संख्या यानी प्रशिक्षण की गुणवत्ता से समझौता 

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) सिविल सेवकों के लिए देश का प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान है। बासवान समिति ने इसके संबंध में सिफारिश की थी कि 180 से ज्यादा संख्या एलबीएसएनएए की बैच क्षमता से अधिक होगी और अधिकारियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता से समझौता करेगी। हालांकि, सिविल सेवा परीक्षा 2020 के बाद से आईपीएस अधिकारियों के प्रशिक्षण बैच में उम्मीदवारों की संख्या 200 कर दी गई है। 
 

विज्ञापन

सभी कैडरों में रिक्त पदों को जल्द भरने का प्रयास

मंत्री ने कहा कि 01 जनवरी, 2022 तक विभिन्न राज्यों में आईएएस में 1,472 और आईपीएस में 864 पदों पर रिक्तियां हैं। रिक्तियों का होना और उन्हें भरना एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि सभी कैडरों में रिक्त पदों को जल्द भरा जाए। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) हर साल आईएएस और आईपीएस की श्रेणी में सीधी भर्ती के आधार पर रिक्तियों को भरने के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। इसके अलावा, पदोन्नति कोटे में रिक्तियों को भरने के लिए यूपीएससी द्वारा राज्य सरकारों के साथ चयन समिति की बैठकें आयोजित की जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed