फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   12th class student Shobhini founded the NGO Swastina; Sent her name for Bal Puraskar, Read here

Shobhini: 12वीं की छात्रा शोभिनी ने की गैर-सरकारी संगठन स्वस्थिना की स्थापना, बाल पुरस्कार के लिए भेजा गया नाम

Sat, 11 Jan 2025 12:24 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 11 Jan 2025 12:24 PM IST
सार

Pradhanmantri Rashtriya Bal Puraskar: डीपीएस आरके पुरम की 12वीं की छात्रा शोभिनी छोटी उम्र में बड़े सपनों की उड़ान भर रही हैं। शोभिनी ने गैर-सरकारी संगठन स्वस्थिना की स्थापना की है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से उनका नाम बाल पुरस्कार के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
12th class student Shobhini founded the NGO Swastina; Sent her name for Bal Puraskar, Read here
Shobhini - फोटो : freepik

विस्तार

Shobhini: दिल्ली के प्रतिष्ठित दिल्ली पब्लिक स्कूल (आरके पुरम) में बारहवीं कक्षा की छात्रा शोभनी खन्ना छोटी उम्र में बड़े सपनों की उड़ान भर रही हैं। महज 13 साल की उम्र में शोभिनी ने एक गैर सरकारी संगठन स्वस्थिना की स्थापना की। इसे उन्होंने मासिक धर्म स्वास्थ्य प्रबंधन और पर्यावरण की सुरक्षा के समग्र समाधान के लिए बनाया।

विज्ञापन


वह अपने संगठन के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा, सीवेज सिस्टम और लैंडफिल में पैड के निर्माण को कम करने व आवारा जानवरों को सेनेटरी पैड खाने से रोकने का काम कर रही हैं। उनके प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए गैर सरकारी संगठन लाडली फाउंडेशन सहयोग कर रहा है। शोभिनी वर्तमान में 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। 
विज्ञापन


शोभिनी बताती हैं कि उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल एक भस्मक (इनसिनिरेटर) डिजाइन किया है जिसमें चिमनी कॉर्बन फिल्टर वाले बॉक्स तक जाती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि निकलने वाला पदार्थ राख में परिवर्तित हो जाता है और खुली हवा में उत्सर्जित होने के बजाए जमीन में समाहित हो जाता है, जिससे प्रदूषकों में कमी आती है और शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन प्राप्त होता है। अपने प्रयासों से उन्होंने पूरे देश के सरकारी स्कूलों में इस भस्मक को स्थापित किया है। जिसके 27000 से अधिक लाभार्थी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल पुरस्कार के लिए भेजा नाम

हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से उनका नाम प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार (2025) के लिए दिया गया है। इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स प्रतियोगिता के तहत वह वर्ष 2024 में सिल्वर सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। फिजिक्स की इंटरनेशनल मेरिट में वह रेड ब्लेजर भी प्राप्त कर चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय जर्नल में उनका एप्लॉयड फिजिक्स पर एक लेख भी प्रकाशित हो चुका है। अब शोभिनी का अगला लक्ष्य विदेश में जाकर एस्ट्रो फिजिक्स की पढ़ाई करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed