फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   12 year old boy Issac Paullungmuan youngest to give 10th board exam in manipur

12 साल का ये लड़का देगा 10वीं की परीक्षा, बनना चाहता है सबसे युवा आईएएस अधिकारी

Tue, 03 Dec 2019 05:50 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 03 Dec 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
12 year old boy Issac Paullungmuan youngest to give 10th board exam in manipur
Issac Paullungmuan - फोटो : facebook

12 वर्ष के इस्साक पुलुंगमुआन का आईक्यू लेवल 17 साल के बच्चे के बराबर है। मणिपुर में  शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 2020 में इस्साक 10वीं की बोर्ड परीक्षा देगा। अधिकारियों के मुताबिक इस्साक पुलुंगमुआन ऐसा करने वाला मणिपुर का सबसे कम उम्र का छात्र होगा। बता दें इस्साक, चरचंदपुर जिले के माउट ओलिव स्कूल मे पढ़ता है। बोर्ड परीक्षा देने के लिए सरकार की मंजूरी पाने के लिए इस्साक को मनोविज्ञान की परीक्षा से गुजरना पड़ा।

विज्ञापन


मणिपुर, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव, चिथुंग मैरी थॉमस ने बताया कि मौजूदा विनियमों में कहा गया है कि 15 वर्ष से कम आयु के छात्रों को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन यह एक अपवाद है क्योंकि पुलुंगमुआन की वजह से यह विशेष मामला है।
विज्ञापन


पुलुगंमुआन के पिता जेनखोलियन वैफेई, जो माउंट ओलिव स्कूल के संस्थापकों में से एक हैं उन्होंने बताया कि शुरू में अधिकारियों ने उनके बेटे की आयु प्रमाण पत्र में 15 साल कराने का सुझाव दिया था। उन्होंने बताया कि मैनें अपने बेटे की सही जन्म तिथि के साथ एचएसएलसी परीक्षा, 2020 के लिए आवेदन करने की अनुमति के लिए शिक्षा निदेशक (स्कूल) से गुहार लगाई। इस मामले को विचार के लिए शिक्षा आयुक्त के पास भेज दिया गया। शिक्षा आयुक्त ने अपनी ओर से, रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, इंफाल से बच्चे की क्लिनिकल साइकोलॉजी के लिए अनुरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलुंगमुआन के रिजल्ट से पता चला कि उनका आईक्यू स्तर 141 है, जो कि एक 17 साल पांच महीने के बच्चे के बराबर था। इसके बाद सरकार ने पुलुंगमुआन को 10वीं की परीक्षा के लिए मंजूरी दे दी गई। पुलुंगमुआन इस बात से खुश हैं कि उन्हें कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा देने के लिए अनुमति मिल गई है। उन्होंने कहा कि वह देश में सबसे युवा आईएएस अधिकारी बनकर एक और रिकॉर्ड स्थापित करना चाहते है। पुलुंगमुआन ने आगे कहा कि मुझे अपनी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान मेरा पसंदीदा विषय है। मुझे देश के सबसे युवा आईएएस अधिकारी बनने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed