{"_id":"690873984598867561020f3c","slug":"12-school-students-hospitalised-over-suspected-food-poisoning-in-karnataka-2025-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: आवासीय स्कूल में फूड पॉइजनिंग से 12 छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती; कर्नाटक के बेलगावी का मामला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Karnataka: आवासीय स्कूल में फूड पॉइजनिंग से 12 छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती; कर्नाटक के बेलगावी का मामला
Mon, 03 Nov 2025 02:49 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:49 PM IST
सार
Karnataka School: कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक आवासीय स्कूल के 12 छात्र संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण बीमार पड़ गए। रविवार रात भोजन करने के बाद छात्रों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
- फोटो : AI generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Karnataka: बेलगावी जिले के एक आवासीय स्कूल में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता (फूड पॉइजनिंग) के कारण 12 छात्र बीमार पड़ गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, चिक्कोडी तालुक के हिरेकोडी गांव में स्थित मोरारजी देसाई आवासीय विद्यालय के छात्रों ने रविवार को रात्रि भोजन के बाद उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि यह घटना कुछ ही दिन पहले एक स्थानीय न्यायाधीश द्वारा उसी संस्थान का दौरा करने और वार्डन तथा कर्मचारियों को स्वच्छता एवं प्रबंधन के मुद्दों पर फटकार लगाने के बाद हुई। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X