फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   10th-12th CBSE board exams can be held between 15th February to 10th April

CBSE: 10वीं-12वीं के विद्यार्थी अब हो जाएं तैयार, 15 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच हो सकती हैं बोर्ड परीक्षाएं

Sat, 02 Dec 2023 05:56 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 02 Dec 2023 05:56 AM IST
सार

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 10 अप्रैल 2024 के बीच हो सकती हैं। सीबीएसई ने फिलहाल बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी नहीं की हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने में डेटशीट जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
10th-12th CBSE board exams can be held between 15th February to 10th April
CBSE (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अब हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट पास विद्यार्थी की परख उसके पांच या उससे ज्यादा विषयों में प्रदर्शन के आधार पर होगी। संस्थान व नियोक्ता इसी के आधार पर उसका हायर एजूकेशन में दाखिला अथवा नियुक्ति पर फैसला लेंगे। नई शिक्षा नीति में बदलाव के कारण छात्रों के प्रदर्शन को परखने की परिपाटी बदल गई है। 

विज्ञापन

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक भारद्वाज ने कहा कि अगर किसी छात्र ने पांच से अधिक विषयों में परीक्षा दी है तो उसे प्रवेश देने वाला इंस्टीट्यूट या नियोक्ता उसके लिए सर्वश्रेष्ठ पांच विषयों पर विचार करने का फैसला कर सकता है। उन्होंने कहा कि बोर्ड अंक प्रतिशत की गणना नहीं करता, उसकी घोषणा नहीं करता या सूचना नहीं देता। उन्होंने कहा कि अगर हायर एजुकेशन या रोजगार के लिए मार्क्स के प्रतिशत की जरूरत है तो इंस्टीट्यूट या नौकरी देने वाली कंपनी खुद ही मार्क्स की गणना कर सकती है। बताते चलें कि बोर्ड ने  हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के रिजल्ट के बरसों पुराने नियम को बदलते हुए छात्रों को अब डिवीजन, रैंक या एग्रीग्रेट मार्क्स नहीं देने का निर्णय लिया है। इससे पहले सीबीएसई बोर्ड प्रशासन ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के मकसद से मेरिट लिस्ट जारी करने की प्रथा को भी समाप्त कर दिया गया था।

विज्ञापन

इसलिए उठाया कदम
सीबीएसई मार्कशीट आने के बाद छात्रों में नंबरों की होड़ देखने को मिलती है। कम अंक आने से अभिभावकों और आस-पास के लोग की ओर से दबाव पडऩे से उन पर मानसिक दबाव पड़ने लगता है। इस वजह से बोर्ड ने ये फैसला लिया है। इसका मकसद छात्रों को नंबर के दबाव से बचाना और तथ्यों के आधार पर पढ़ाई करने के लिए जागरूक करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी माह डेटशीट जारी होने की उम्मीद
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 10 अप्रैल 2024 के बीच हो सकती हैं। सीबीएसई ने फिलहाल बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी नहीं की हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने में डेटशीट जारी कर दी जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर पर पूछ सकते हैं सवाल
सीबीएसई ने परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए छात्रों को वेबसाइट से जुड़े रहने की सलाह दी है। वहीं किसी छात्र को परीक्षा से संबंधित कोई सवाल पूछना हो तो उसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। छात्र 011-22509256-59, 22041807-08 नंबर पर कॉल कर परीक्षा संबंधित जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed