{"_id":"1edfa8cd8b39a7823803e246f1faa044","slug":"cook-contemplated-resignation-last-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कप्तानी छोड़ने पर विचार कर रहे थे कुक ","category":{"title":"Dropped","title_hn":"Dropped","slug":"dropped"}}
कप्तानी छोड़ने पर विचार कर रहे थे कुक
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
एजेंसी/लंदन
एजेंसी/लंदन
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलिस्टर कुक भारत के खिलाफ दो बड़ी जीत से इंग्लैंड को एशेज की हार के अवसाद से बाहर निकालने में सफल रहे लेकिन इंग्लैंड के कप्तान श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान अपने पद से इस्तीफा देने पर विचार कर रहा था। इंग्लैंड टीम के प्रबंध निदेशक पाल डाउनटन ने कहा कि कुक पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान इस्तीफा देने पर विचार कर रहे थे। तब उनके फैसले गलत जा रहे थे, जिनके कारण टीम को काफी नुकसान हो रहा था। यह घटना हैडिंग्ले टेस्ट के चौथे दिन से जुड़ी है जब कुक की रणनीति के कारण निचले क्रम के बल्लेबाज रंगना हेराथ और एंजेलो मैथ्यूज ने बड़ी साझेदारी की और बाद में वह स्वयं सस्ते में आउट हो गए।
विज्ञापन