फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pradeep Joshi the new chairman elected for UPSC will remain in office till fourth April 2022

यूपीएससी के नए चेयरमैन चुने गए प्रदीप जोशी, 4 अप्रैल 2022 तक रहेगा कार्यकाल

Sun, 09 Aug 2020 03:02 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 09 Aug 2020 03:02 AM IST
विज्ञापन
Pradeep Joshi the new chairman elected for UPSC will remain in office till fourth April 2022
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : PIB

संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) के नए चेयरमैन प्रदीप कुमार जोशी को चुना गया है। इनका कार्यकाल 04 अप्रैल, 2022 तक निर्धारित किया गया है। जोशी 12 मई, 2015 को यूपीएससी के सदस्य बने थे। यूपीएससी के निवर्तमान चेयरमैन अरविंद सक्सेना ने शुक्रवार को उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। यूपीएससी का सदस्य बनने से पहले वह छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग और मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग के चेयरमैन रह चुके हैं। मौजूदा समय में भीम सेन बस्सी, एयर मार्शल एएस भोंसले (रिटायर्ड), सुजाता मेहता, मनोज सोनी, स्मिता नागराज, एम सत्यवती, भारत भूषण व्यास, टीसीए अनंत और राजीव नयन चौबे यूपीएससी के सदस्य हैं।

विज्ञापन

एक बयान के मुताबिक, उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा योजना और प्रशासन संस्थान के निदेशक के रूप में भी काम किया है। बयान में कहा गया है, ''अपने शानदार अकादमिक करियर में, प्रोफेसर जोशी ने परास्नातक स्तर पर 28 वर्षों से अधिक समय तक पढ़ाया और शैक्षणिक और प्रशासनिक निकायों में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर कार्य किया।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed