अनंत हेगड़े मंत्री पद के काबिल नहीं, उन्हें बर्खास्त किया जाए: राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विवादित बयान देने वाले केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े को हर भारतीय के लिए शर्मिंदगी का विषय करार देते हुए सोमवार को कहा कि हेगड़े मंत्री पद के योग्य नहीं हैं और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।
गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, यह व्यक्ति (हेगड़े) हर भारतीय के लिए शर्मिंदगी का विषय है। वह केंद्रीय मंत्री पद के लिए योग्य नहीं है और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक अनंत कुमार हेगड़े ने रविवार को कहा कि जो हाथ हिंदू लड़की को छुए वह रहना नहीं चाहिए।
उनके बयान के बाद कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख दिनेश गुंडुराव और उनके बीच ट्विटर पर वाकयुद्ध छिड़ गया ।