{"_id":"588caf654f1c1bec7ccf3a83","slug":"permanent-appointment-of-university-teachers-in-the-good-news-for-those-waiting-for","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में शिक्षको की स्थयी नियुक्ति की बाट जोह रहे लोगों के लिए गुड न्यूज","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में शिक्षको की स्थयी नियुक्ति की बाट जोह रहे लोगों के लिए गुड न्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 29 Jan 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
du
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्थायी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने की बाट जोह रहे शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। डीयू प्रशासन ने सहायक शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए प्रशासन की ओर से विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस प्रक्रिया के शुरू होने से लंबे इंतजार के बाद शिक्षकों के पद भरने की उम्मीद जगी है। हालांकि शिक्षकों का आरोप है कि प्रक्रिया को पुराने रोस्टर के आधार पर ही शुरू किया जा रहा है। डीयू रजिस्ट्रार की ओर से जारी की गई सूचना के मुताबिक विभिन्न विभागों में सहायक शिक्षकों के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी है। इस पद के लिए छठे वेतन आयोग के मुताबिक 15600-39100 वेतनमान है। पदों की सूचना के संबंध में भी डीयू ने जानकारी अपनी वेबसाइट पर जारी की है। जिसमें स्पष्ट है कि 41 विषयों केलिए सहायक प्रोफेसर के 378 पद हैं। जिसमें से गैर आरक्षित वर्ग के लिए 187 पद, एससी के 55 व एसटी के29 व ओबीसी के100 व पीडब्लयूडी के सात पद हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि तदर्थ शिक्षक लंबे समय से स्थायी नियुक्ति शुरु होने का इंतजार कर रहे थे। विभिन्न शिक्षक संगठन भी स्थायी नियुक्ति की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं। हालांकि शिक्षकों का आरोप है कि स्थायी नियुक्ति के लिए जो विज्ञापन निकाला गया है कि वह पुराना है।