{"_id":"57d6edbb4f1c1b2d46d478e7","slug":"jnu-students-union-took-the-oath-with-the-functioning","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू छात्रसंघ ने शपथ के साथ संभाला कामकाज ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेएनयू छात्रसंघ ने शपथ के साथ संभाला कामकाज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
जेएनयू शपथ ग्रहण
- फोटो : अमर उजाला
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के नवनिर्वाचित छात्रसंघ ने सोमवार शाम को पद और गोपनीयता की शपथ के साथ कामकाज कर विश्वविद्यालय कैंपस में चुनाव आयोग के कार्यालय में मोहित, अमल पीपी, सतपुरा और तरबेज समेत 31 स्कूल काउंसलर ने पद व गोपनियता की शपथ ली।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह शाम पांच बजे शुरू हुआ। इस दौरान को अलग-अलग पद व गोपनीयता की शपथ दी।
सबसे पहले मोहित ने अध्यक्ष, अमल पीपी ने उपाध्यक्ष, सतपुरा ने महासचिव व तरबेज हसन संयुक्त सचिव की शपथ ली। उसके बाद सभी 31 स्कूलों के काउंसलर को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि वे सभी वादों को पूरा करने के साथ-साथ उनकी दिक्कतों को दूर करेंगे।