{"_id":"57ffd7034f1c1bd875290146","slug":"hans-raj-college-of-delhi-university-to-teach-solar-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू का हंसराज कॉलेज सिखाएगा सोलर प्लांट लगाना","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू का हंसराज कॉलेज सिखाएगा सोलर प्लांट लगाना
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
सोलर प्लांट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू का हंसराज कॉलेज अब छात्रों को पर्यावरण हितैषी सोलर प्लांट लगाने के तरीके सिखाएगा। कॉलेज एक ऐसा सेंटर खोलने की योजना तैयार कर रहा है, जहां छात्रों को प्लांट लगाने के विषय में बताया जाएगा, ताकि छात्र भविष्य में इसे बतौर रोजगार भी अपना सकें।
विज्ञापन
इसे स्किल डेवलपमेंट के तहत शुरू किया जाएगा। प्रिंसिपल डॉ. रमा ने बताया कि कॉलेज ने सौर ऊर्जा के माध्यम से कॉलेज में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन
इसके लिए बीते सप्ताह कॉलेज ने 45 किलोवॉट का सोलर ऊर्जा प्लांट स्थापित किया है। योजना है कि कॉलेज में ऐसा एक सेंटर खोला जाए, जहां इसे स्थापित करने की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
लिहाजा यदि छात्र भविष्य में इसे रोजगार बनाना चाहें, तो वह ऐसा भी कर सकें। उन्होंने बताया कि फिलहाल कॉलेज में ब्लॉक आधार पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। कॉलेज में पहले भी कई तरह के सेंटर चल रहे हैं, जहां विभिन्न तरह के कोर्से कराए जाते हैं।