फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DUSU polls: ABVP declaration issued

डूसू चुनाव : एबीवीपी ने जारी किया घोषणा-पत्र

Tue, 06 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
DUSU polls: ABVP declaration issued
एबीवीपी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनावों में तीसरी बार भी क्लीन स्वीप जीत का दावा कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कहना है कि अब हर कॉलेज में छात्रों की समस्याएं दूर करने के लिए डूसू का हेल्प डेस्क होगा।
विज्ञापन


इस डेस्क पर डूसू प्रतिनिधि माह में एक बार छात्रों की समस्याएं सुनने के लिए उपलब्ध होंगे। एबीवीपी ने डूसू चुनाव के लिए सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। घोषणा पत्र में एबीवीपी ने डूसू आपके दरवाजे पर को भी शामिल किया है।
विज्ञापन


सोमवार को संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मनु कटारिया व चारों उम्मीदवार अमित तंवर (अध्यक्ष), प्रियंका छाबड़ी (उपाध्यक्ष), अंकित सिंह सांगवान (सचिव) व विशाल यादव (सहसचिव) ने घोषणा पत्र जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी ने अपने घोषणा पत्र में डूसू चुनाव जीतने पर कैंपस में शौचालयों व वाटर कूलर की सुविधा देने की बात कही है। वहीं, उनके घोषणा पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन व स्वच्छ भारत अभियान की झलक भी दिख रही है।  

घोषणा पत्र जारी करते हुए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अमित तंवर ने कहा कि हॉस्टल व रूम रेंट कंट्रोल एक्ट नहीं होने से छात्र काफी परेशान हैं। एबीवीपी जीतने पर इन मुद्दों को लेकर साल भर तक काम करती रहेगी।

वहीं, हमारी यह कोशिश भी रहेगी कि छात्रों को अपनी मार्कशीट की प्रतिलिपि हाथ की हाथ मिल जाए। दरअसल, अभी तक छात्रों को इसके लिए चक्कर काटने पड़ते हैं। इस बात का प्रयास रहेगा कि डीयू की एकेडमिक काउंसिल में भी डूसू को प्रतिनिधित्व मिले।

उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार प्रियंका छाबड़ी ने कहा कि डूसू जीतने पर हेल्थ कार्ड शुरू करवाने का प्रयास करेंगे। साथ ही जिन कॉलेजों में मेडिकल रूम बंद हैं, उन्हें दोबारा चालू करवाने का प्रयास रहेगा। 

कैंपस को कॉम्पैक्ट कैंपस बनवाने की दिशा में भी प्रयास किया जाएगा। वहीं, सहसचिव पद के उम्मीदवार विशाल यादव ने कहा कि इस बात का प्रयास रहेगा कि उत्तरी परिसर की तरह दक्षिणी परिसर में भी डूसू ऑफिस हो। 


इसके साथ ही पूर्वी व पश्चिमी परिसर को बनवाने के प्रयास को तेज किया जाएगा। एबीवीपी प्रदेश मंत्री भरत खटाना ने कहा कि संगठन छात्रों की समस्याओं को हमेशा से दूर करने का प्रयास करता आ रहा है। इसलिए मेट्रो फीडर, मेट्रो रियायती पास, डीटीसी बसों को बढ़ाने, स्पेशल चांस जैसे मुद्दों को घोषणा पत्र में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed