{"_id":"575493b94f1c1bf64510974a","slug":"consession-of-girls-in-du-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : छात्राओं को दाखिले में सिर्फ एक फीसदी की छूट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू : छात्राओं को दाखिले में सिर्फ एक फीसदी की छूट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Jun 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में छात्राओं को दाखिले में मिलने वाली छूट को कम किया गया है। छात्राओं को इस बार कटऑफ में महज एक फीसदी की छूट ही दी जाएगी। छूट देने वाली सूची में इस बार सिर्फ 25 कॉलेजों के नाम हैं।
विज्ञापन
इनमें से भी कईं कॉलेजों में सभी कोर्सेज के बजाए कुछ कोर्सों में ही छात्राओं को छूट मिल रही है। छूट नहीं देने वालों में कई बड़े कॉलेजों के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
छूट देने वाले कॉलेज:
रामजस, मोतीलाल नेहरू, आर्यभट्ट, दीन दयाल उपाध्याय, एआरएसडी, भीम राव अंबेडकर, दयाल सिंह, महाराजा अग्रसेन, रामलाल आनंद कॉलेज, पीजीडीएवी, राजधानी, शिवाजी कॉलेज, रामानुजन कॉलेज, शहीद भगत सिंह, श्यामलाल कॉलेज, सत्यवती कॉलेज, श्री वेंकटेश्वरन, जाकिर हुसैन कॉलेज, इसमें कई कॉलेज सांध्यकालीन है जिसमें कटऑफ में एक फीसदी की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
छूट नहीं देने वाले कॉलेज:
किरोड़ीमल, हंसराज, हिंदू, एसआरसीसी जैसे कॉलेज शामिल हैं। हालांकि जो कॉलेज छूट दे रहे हैं उसमें सभी पाठ्यक्रम शामिल नहीं है। रामजस कॉलेज की बात करे तो वह सिर्फ तीन पाठ्यक्रम बीए हिंदी ऑनर्स, बीए संस्कृत ऑनर्स और बीए पोलिटिकल साइंस ऑनर्स के कटऑफ में यह छूट देगा, जबकि बी.कॉम और साइंस के पाठ्यक्रम में यह छूट लागू नहीं होगी।
बताते चले कि बीते साल डीयू कॉलेजों की ओर से छात्राओं को अलग-अलग पाठ्यक्रमों में 3 से 5 फीसदी तक की छूट मिलती थी। डीयू प्रशासन का मानना है कि छात्राएं अब पढ़ रही है। 12वीं के परीक्षा परिणाम में छात्राओं के अंक अच्छे रहे हैं। इसलिए सभी को बराबर के मौके मिलने चाहिए। इसलिए यह छूट का प्रावधान घटाया गया है।