{"_id":"57f7ecd94f1c1b6d5326fa0b","slug":"acid-girl-is-the-spirit-of-moving-forward-maneka","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एसिड वाली लड़की’ देती है आगे बढ़ने का हौसला : मेनका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
‘एसिड वाली लड़की’ देती है आगे बढ़ने का हौसला : मेनका
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
मेनका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजाब ने बेशक चेहरे को बदल डाला हो लेकिन हौसले और हिम्मत के चलते जमाने को दिखा दिया कि हम किसी से कम नहीं है। एसिड वाली लड़की हम सभी को आगे बढ़ने का जज्बा देती है कि सिर्फ चेहरे से पहचान नहीं मिलती, सफलता तो हौसलों से मिलती है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने यह बात वरिष्ठ पत्रकार प्रतिभा ज्योति की नव प्रकाशित पुस्तक ‘एसिड वाली लड़की’ के विमोचन के मौके पर कही। दिल्ली में शुक्रवार को मणिपुर की राज्यपाल डॉ. नजमा हेपतुल्ला की अध्यक्षता में इस पुस्तक का विमोचन हुआ।
विज्ञापन
किताब में उन पीड़िताओं की कहानियां हैं, जिन पर एसिड हमला हुआ। इस हमले के बाद इन्होंने जो दर्द सहा, उसे ही शब्दों में पिरोया गया है।