फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Slams Opposition said For the first time in 7 decades such an action is being taken against corrupts

भाजपा मुख्यालय का विस्तार: पीएम मोदी बोले- दो लोकसभा सीटों के साथ शुरू हुआ सफर 303 तक पहुंचा, पढ़ें बड़ी बातें

Tue, 28 Mar 2023 09:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Mar 2023 09:00 PM IST
सार

उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पास संवैधानिक संस्थाओं का मजबूत आधार है। इसलिए भारत को रोकने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं।

विज्ञापन
PM Modi Slams Opposition said For the first time in 7 decades such an action is being taken against corrupts
पीएम मोदी का संबोधन। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा केंद्रीय कार्यालय (विस्तार) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के आवासीय परिसर और सभागार का भी उद्घाटन किया। पीएम ने निर्माण कार्य में लगे लोगों से भी बात की। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी भी मौजूद थे। यहां पहुंचने पर पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का पार्टी के प्रति प्यार, लगाव, समर्पण...यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सीखने वाली बात है। ये हम सभी को अपने जीवन-शैली में उतारना और पार्टी के प्रति समर्पित रहना...ये हमें उनसे संस्कार मिला है।

विज्ञापन

 


उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि जब भाजपा आती है तब भ्रष्टाचार भागता है। PMLA की तहत कांग्रेस की सरकार(2004-2014) में 5000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई। इसी एक्ट के तहत भाजपा ने पिछले 9 वर्षों में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे पास संवैधानिक संस्थाओं का मजबूत आधार है। इसलिए भारत को रोकने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं। कार्रवाई करने पर एजेंसियों पर हमले हो रहे हैं। अदालतों पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ पार्टियों ने 'भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान' शुरू किया है। सात दशक में पहली बार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। जब हम इतना करेंगे तो कुछ लोग परेशान होंगे और नाराज होंगे, लेकिन उनके (विपक्ष) झूठे आरोपों से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकेगी।

PM Modi Slams Opposition said For the first time in 7 decades such an action is being taken against corrupts
PM Modi - फोटो : Social Media

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार की देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 2018 में मैं कार्यालय का लोकार्पण करने आया था, तो मैंने कहा था कि इस कार्यालय की आत्मा हमारा कार्यकर्ता है। 

उन्होंने कहा कि इस कार्यालय का विस्तार एक केवल भवन का विस्तार नहीं है, बल्कि ये प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के सपनों का विस्तार है। मैं पार्टी के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं के चरणों में प्रणाम करता हूं। मैं पार्टी के सभी संस्थापक सदस्यों का भी सिर झुकाकर नमन करता हूं।

उन्होंने कहा कि आज से कुछ दिन बाद हमारी पार्टी अपना 44वां स्थापना दिवस मनाएगी। ये यात्रा एक अनथक और अनवरत यात्रा है। ये यात्रा परिश्रम की पराकाष्ठा की यात्रा है। ये यात्रा समर्पण और संकल्पों की शिखर की यात्रा है। ये यात्रा विचार और विचारधारा के विस्तार की यात्रा है। हमारी पार्टी ने दो सीटों से 303 सीटों का सफर तय किया है।

PM Modi Slams Opposition said For the first time in 7 decades such an action is being taken against corrupts
PM Modi - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1984 में जो हुआ देश कभी उसे भूल नहीं सकता है। उसके बाद जो चुनाव हुआ, उसमें कांग्रेस को बहुमत मिला। हम हताश नहीं हुए, हमने फिर से जमीन पर काम किया और अपने संगठन को मजबूत किया, तब जाकर आज हम यहां पहुंचे हैं। 2 लोकसभा सीटों के साथ शुरू हुआ सफर 2019 में 303 तक पहुंच गया। आज कई राज्यों में हमें 50% से ज्यादा वोट मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि आज उत्तर से दक्षिण तक.. पूरब से पश्चिम तक, भाजपा एकमात्र पैन इंडिया पार्टी है। भाजपा एकमात्र अखिल भारतीय राजनीतिक दल है। कर्नाटक में हमारी पार्टी नंबर वन है। परिवारवादी राजनीतिक दलों के बीच भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है, जो युवाओं को अवसर देता है। हमें भारत की महिलाओं का आशीर्वाद प्राप्त है।

PM Modi Slams Opposition said For the first time in 7 decades such an action is being taken against corrupts
BJP - फोटो : Social Media
उन्होंने कहा कि आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी नहीं है, बल्कि भाजपा भारत की सबसे भविष्यवादी पार्टी है। हमारा एक ही लक्ष्य है- भविष्य के आधुनिक और विकसित भारत का निर्माण करना। BJP केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक ही सीमित नहीं है। BJP एक व्यवस्था है, BJP एक विचार है, BJP एक संगठन है, BJP एक आंदोलन है।

उन्होंने कहा कि हमें भाजपा को एक ऐसी संस्था के रूप विकसित करना है जिसके पास अगले 10 साल-50 साल तक लक्ष्य निर्धारित हो। इसके लिए 3 बातें जरूरी है-अध्ययन, आधुनिकता और विश्वभर से अच्छी बातों को आत्मसात करने की शक्ति। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed