फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Shooter Manjit accused of killing property dealer Sonu Shah arrested in Delhi

प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह का हत्यारोपी शूटर मंजीत दिल्ली में गिरफ्तार, दो और को मारना था

Tue, 05 Nov 2019 11:46 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 05 Nov 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
Shooter Manjit accused of killing property dealer Sonu Shah arrested in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की हत्या के आरोपी शूटर मंजीत को दिल्ली पुलिस ने स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। राजू बासोडी, लारेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गिरोह का शूटर मंजीत राजस्थान व चंडीगढ़ में हत्या के केसों में वांछित था। उससे .32 बोर की स्वचालित पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ हरियाणा में ही पांच मामले दर्ज हैं। मंजीत ने साथियों के साथ चंडीगढ़ में 28 सितंबर को राजवीर उर्फ सोनू शाह की हत्या कर दी थी। गोली लगने से दो लोग घायल भी हो गए थे।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, एसआई तरुण राणा को 3 नवंबर को मिली सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर तिलक चंद बिष्ट व इंस्पेक्टर रमेश चंदर डबास की टीम ने द्वारका में अंबराही मोड, कोर्ट रोड पर घेराबंदी की। पुलिस ने यहां से हरियाणा में सोनीपत के गांव फरमाना निवासी शूटर मंजीत उर्फ राहुल उर्फ मोटा उर्फ परवा (20) को पकड़ा।
विज्ञापन


उसने पिस्टल निकालकर पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने की कोशिश की थी। मंजीत ने पूछताछ में बताया कि उसने पवन उर्फ तोतला उर्फ पहलवान, जितेंद्र उर्फ फौजी के साथ मिलकर 9 मई, 2019 को चुरू, राजस्थान में ट्रांसपोर्टर सुरेंद्र जाड़िया की हत्या कर दी थी। सुपारी संपत नेहरा ने 50 लाख रुपये में ली थी। मंजीत ने राजू बसोडी के कहने पर ट्रांसपोर्टर की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजीत साथी बदमाश पंजाब निवासी जग्गा पहलवान, राजस्थान निवासी पवन व जितेंद्र फौजी के साथ शेरावालां, पंजाब में ग्राम प्रधान की हत्या करने गया था। ग्राम प्रधान राजू बसोडी गिरोह के खिलाफ था। उधर, प्रधान के आदमी भी सतर्क थे। उन्होंने गोली चलाई तो जग्गा पहलवान की मौत हो गई थी, जबकि एक को जिंदा पकड़ लिया गया था।


मंजीत को गोली लगी थी। मंजीत साथी बदमाश पवन के साथ सितंबर, 2019 में हरियाणा में रोहतक के गांव बोहर के प्रधान को मारने गया था। गांव के कुछ युवकों ने भी इनकी सहायता की थी, मगर साजिश बेकार हो गई थी। इसी तरह ये अंबाला में पूल गेम पॉर्लर मालिक को मारने गए थे। यहां भी इनका प्लान फेल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed