{"_id":"5ffcb2548ebc3e31c77be20b","slug":"neet-entrance-test-may-be-online-this-year-noida-news-noi5593519152","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neet Exam 2021: इस साल मेडिकल में दाखिले के लिए नीट परीक्षा करवाई जा सकती है ऑनलाइन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Neet Exam 2021: इस साल मेडिकल में दाखिले के लिए नीट परीक्षा करवाई जा सकती है ऑनलाइन
Tue, 12 Jan 2021 04:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 04:21 AM IST
विज्ञापन
नीट 2021
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल मेडिकल में दाखिले के लिए नीट ऑनलाइन करवाई जा सकती है। कागज व पेन की जगह कंप्यूटर आधारित हो सकती है परीक्षा। सरकार की विशेषज्ञ समिति ने इसकी सिफारिश की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी मिलते ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) इस महीने के आखिर तक परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
सरकार से जुड़ी विशेषज्ञों की समिति ने हामी भरी, एनटीए जल्द कर सकता है ऐलान
कोविड-19 के कारण पिछले वर्ष छात्रों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनटीए को जेईई की तरह नीट भी ऑनलाइन करवाने की संभावना तलाशने को कहा था। इसके बाद एनटीए ने इस पर काम शुरू किया। स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रस्ताव भी भेजा गया।
विज्ञापन
इसमें नीट साल में दो बार और ऑनलाइन करवाने का सुझाव भी दिया गया था। सूत्रों के अनुसार नीट ऑलनाइन करवाने को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय, एनटीए, शिक्षा मंत्रालय समेत नेशनल मेडिकल कमीशन के अधिकारियों की बैठक हुई है। इसमें एनटीए ने प्रजेंटेशन भी दिया।
विज्ञापन
18 लाख कंप्यूटर की जरूरत
जेईई मेन में हर साल करीब दस लाख उम्मीदवार शामिल होते हैं, लेकिन शिफ्ट में परीक्षा होने के कारण इसमें ज्यादा कंप्यूटर की जरूरत नहीं होती है। जबकि नीट में 16 लाख तक उम्मीदवार बैठते हैं। इसलिए करीब 17 से 18 लाख कंप्यूटर की जरूरत होगी। राज्यों को परीक्षा केंद्रों में इतने अधिक कंप्यूटर उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करनी होगी। इसकी तैयारी के लिए राज्यों से भी रिपोर्ट मांगी जा रही है।
शिफ्ट में करवाना संभव नहीं
नीट में शिफ्ट में परीक्षा करवाना संभव नहीं होगा। विशेषज्ञों ने परीक्षा दो बार आयोजित कराने पर तो सहमति दी, लेकिन व्यावहारिक दिक्कतों के कारण यह शिफ्टों में संभव नहीं होगी। परीक्षा साल में दो बार कैसे आयोजित की जाए इस पर जल्द ही दोबारा बैठक होगी।