फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jyoti krishan dutt ips former dg nsg passed away in gurugram due to corona

दुखद: पूर्व एनएसजी प्रमुख जेके दत्त का कोविड से निधन, मुंबह हमले में कमांडो टीम का किया था नेतृत्व

Wed, 19 May 2021 08:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 19 May 2021 08:59 PM IST
सार

मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकवादी हमलों के दौरान कमांडो टीम का नेतृत्व करने वाले नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के पूर्व महानिदेशक जेके दत्त का कोरोना से निधन हो गया।

विज्ञापन
jyoti krishan dutt ips former dg nsg passed away in gurugram due to corona
ज्योति कृष्ण दत्त - फोटो : ani

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकवादी हमलों के दौरान कमांडो टीम का नेतृत्व करने वाले नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के पूर्व महानिदेशक जेके दत्त का कोरोना से निधन हो गया। आईपीएस ज्योति कृष्ण दत्त का कोरोना संक्रमित होने के बाद गुरुग्राम के मेदांता में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने बुधवार को अखिरी सांस ली। वह 72 साल के थे।राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड ने उनकी मौत पर दुख जताते हुए कहा कि हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।

विज्ञापन

   

एनएसजी के पूर्व महानिदेशक जेके दत्त के परिवार के एक सदस्य ने बताया किऑक्सीजन का स्तर लगातार गिरने के बाद उन्हें बीते महीने 14 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल का दौरा पड़ने के बाद बुधवार को उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनका बेटा नोएडा में रहता है और उनकी बेटी अमेरिका में रहती है। बता दें कि साल 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले में दत्त ने 'आपरेशन ब्लैक टॉरनेडो' का नेतृत्व किया था। वह 1971 बैच के बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योति कृष्ण दत्त (जेपी दत्त) साल 2006 से 2009 तक नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के प्रमुख रहे थे। इसके अलावा, वह सीबीआई के संयुक्त निदेशक भी रहे थे। दत्त के निधन पर एनएसजी ने शोक प्रकट करते हुए उनकी सेवाओं को याद किया है। एनएसडी की ओर से ट्वीट करके कहा गया, ''ज्योति कृष्ण दत्त (आईपीएस, पूर्व डीजी, एनएसजी: अगस्त 2006- फरवरी 2009) का 19 मई को गुरुग्राम में निधन हो गया। एनएसजी पूर्व डीजी के दुखद और असामयिक निधन पर शोकाकुल है और राष्ट्र के लिए उनकी विशिष्ट सेवा को याद करता है।''


बता दें कि साल 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले में दत्त ने 'आपरेशन ब्लैक टॉरनेडो' का नेतृत्व किया था। वह 1971 बैच के बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed