{"_id":"572901b14f1c1b2e795cce7c","slug":"recognition-of-doon-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं लटक न जाए दून मेडिकल कॉलेज की मान्यता","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कहीं लटक न जाए दून मेडिकल कॉलेज की मान्यता
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 04 May 2016 01:24 AM IST
सार
- सुप्रीम कोर्ट ने एमसीआई टीम के कामकाज पर जताई नाराजगी
- हाई पावर कमेटी गठित करने से दून में निरीक्षण पर संशय
- कमेटी करेगी एमसीआई टीम के कामकाज की मॉनिटरिंग
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दून मेडिकल कॉलेज को इस सत्र में मान्यता मिलने का मामला खटाई में पड़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने एमसीआई टीम के कामकाज पर नाराजगी जताते हुए तीन सदस्यीय हाई पावर कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी एमसीआई टीम के कामकाज की मॉनिटरिंग करेगी।
विज्ञापन
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में इस सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई को लेकर एमसीआई से लेटर ऑफ परमिशन नहीं मिला है। एमसीआई की टीम कॉलेज का निरीक्षण कर चुकी है। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने के बाद टीम ने दोबारा निरीक्षण करने पर स्वीकृति जताई थी।
विज्ञापन
लंबे समय से तैयारियों जुटा कॉलेज
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पिछले लंबे समय से निरीक्षण की तैयारियों में जुटा है। इसी माह एमसीआई का निरीक्षण होने की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस आरएम लोढ़ा की अध्यक्षता हाई पावर कमेटी गठित की है। यह कमेटी मेडिकल कॉलेजों को मान्यता देने संबंधी एमसीआई के मानकों, नियमों और मौजूदा हालातों की मॉनिटरिंग करेगी। एमसीआई की लचर कार्यप्रणाली के चलते मेडिकल कॉलेजों को मान्यता देने में भ्रष्टाचार और घूस के मामले बढ़ने से चिकित्सा शिक्षा के स्तर में खासी गिरावट आई है।