फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   recognition of doon medical college.

कहीं लटक न जाए दून मेडिकल कॉलेज की मान्यता

Wed, 04 May 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 May 2016 01:24 AM IST
सार

  • सुप्रीम कोर्ट ने एमसीआई टीम के कामकाज पर जताई नाराजगी
  • हाई पावर कमेटी गठित करने से दून में निरीक्षण पर संशय 
  • कमेटी करेगी एमसीआई टीम के कामकाज की मॉनिटरिंग 

विज्ञापन
recognition of doon medical college.
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Getty

विस्तार

दून मेडिकल कॉलेज को इस सत्र में मान्यता मिलने का मामला खटाई में पड़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने एमसीआई टीम के कामकाज पर नाराजगी जताते हुए तीन सदस्यीय हाई पावर कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी एमसीआई टीम के कामकाज की मॉनिटरिंग करेगी।

विज्ञापन


राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में इस सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई को लेकर एमसीआई से लेटर ऑफ परमिशन नहीं मिला है। एमसीआई की टीम कॉलेज का निरीक्षण कर चुकी है। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने के बाद टीम ने दोबारा निरीक्षण करने पर स्वीकृति जताई थी।
विज्ञापन


लंबे समय से तैयारियों जुटा कॉलेज
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पिछले लंबे समय से निरीक्षण की तैयारियों में जुटा है। इसी माह एमसीआई का निरीक्षण होने की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस आरएम लोढ़ा की अध्यक्षता हाई पावर कमेटी गठित की है। यह कमेटी मेडिकल कॉलेजों को मान्यता देने संबंधी एमसीआई के मानकों, नियमों और मौजूदा हालातों की मॉनिटरिंग करेगी। एमसीआई की लचर कार्यप्रणाली के चलते मेडिकल कॉलेजों को मान्यता देने में भ्रष्टाचार और घूस के मामले बढ़ने से चिकित्सा शिक्षा के स्तर में खासी गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed