फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   protest of DAV pG college Student

सीट बढ़ाने की मांग को लेकर डीएवी में छात्रों ने की तालाबंदी

Tue, 28 Jun 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 28 Jun 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
protest of DAV pG college Student
protest, DAV pG college, Student

सीट बढ़ोतरी की मांग पर सोमवार को डीएवी कॉलेज के गेट पर छात्र संगठनों ने तालाबंदी कर दी। छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रबंधन पर जानबूझकर खाली पड़े शिक्षकों के पद न भरने का आरोप लगाया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक कॉलेज में सीट बढ़ोतरी और शिक्षकों की भर्ती में कुछ नहीं किया जाएगा, तब तक वह दाखिले नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


सोमवार को डीएवी कॉलेज में छात्र संघ महासचिव सचिन थपलियाल के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज के गेट पर तालाबंदी कर दी। सचिन का कहना था कि कॉलेज प्रबंधन जानबूझकर शिक्षकों के खाली पद नहीं भर रहा है, जिससे पहले ही शिक्षकों की कमी बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि गढ़वाल विवि हमेशा ही डीएवी कॉलेज के साथ सौतेला व्यवहार करता आया है।
विज्ञापन


इसलिए डीएवी को श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध किया जाए। मंगलवार को भी फॉर्म के काउंटर बंद करवाकर सभी वरिष्ठ छात्र नेताओं की बैठक बुलाई गई है। बैठक में तय किया जाएगा कि आगे आंदोलन कैसे चलेगा। इस मौके पर महेंद्र माही, भगवती प्रसाद, आशीष रावत, सूरज कोहली, सोनू बिष्ट, संदीप कुकरेती, सौरभ मंमगाई, आदित्य बिष्ट, शशांक सती, यशवंत, संजय चंद, अंकिता, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएफआई ने की शिक्षकों के पद भरने की मांग
स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेताओं की बैठक डीएवी के अध्यक्ष विकास भट्ट की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक में कॉलेज में खाली पड़े शिक्षकों के पद भरने की मांग की गई। इस मौके पर उपाध्यक्ष विपिन सिंह पंवार ने कहा कि लंबे समय से मांग उठती आ रही है कि कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं, शिक्षकों के खाली पद भरे जाएं। कॉलेज प्रबंधन इसमें लगातार आनाकानी कर रहा है।


सहसचिव हिमांशु चौहान ने कहा कि सीट बढ़ोतरी की मांग, शिक्षकों की भर्ती, सस्ती व बेहतर शिक्षा के समान अवसर मिलने चाहिए। राज्य सचिव देवेंद्र सिंह रावल ने कहा कि डीएवी व दून घाटी में स्थिति सभी कॉलेजों के छात्रों को गढ़वाल विवि दूर होने की वजह से परेशानी होती है। लिहाजा, दून विवि से संबद्धता की जाए। बैठक में नितिन मलेठा, शैलेंद्र परमार, तोषी चौधरी, शिवानी, पूजा, राकेश आदि मौजूद रहे।

Publised By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed