{"_id":"575aaa134f1c1bc1459c6422","slug":"candidate-can-bring-b-ed-question-sheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वेश्चन शीट घर ले जा सकेंगे बीएड एंट्रेंस के अभ्यर्थी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
क्वेश्चन शीट घर ले जा सकेंगे बीएड एंट्रेंस के अभ्यर्थी
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 10 Jun 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब गढ़वाल विवि बीएड प्रवेश परीक्षा के परीक्षार्थी प्रश्न पुस्तिका अपने साथ घर ले जा सकेंगे। पहले परीक्षार्थियों को प्रश्न पुस्तिका उत्तर पुस्तिका के साथ जमा करनी होती थी। परीक्षार्थियों को यह सुविधा अगले वर्ष से मिलेगी। हालांकि इस वर्ष 12 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा के दौरान छात्रों यह सुविधा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि प्रशासन ने बीएड प्रवेश परीक्षा की प्रश्न पुस्तिका को छात्रों को घर ले जाने की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। हालांकि यह सुविधा इस बार के बीएड प्रवेश परीक्षार्थियों को नहीं मिल पाएगी। विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी करने में समय लगने से इसे अगले वर्ष से इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रश्न पुस्तिका घर ले जाने की अनुमति पर परीक्षार्थी अपना मूल्यांकन स्वयं कर सकते हैं। साथ ही अन्य छात्रों को बीएड की तैयारी करने में सहूलियत मिलेगी। विवि के इस निर्णय पर छात्रों ने खुशी जताई है। छात्र रामप्रकाश का कहना है कि विवि के इस निर्णय से भविष्य में छात्रों को बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने व स्वमूल्यांकन करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी
श्रीनगर। 12 जून को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए विवि ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विवि के ओएसडी प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। छात्र अपना प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।