एम्स प्रवेश परीक्षा में उत्तराखंड की बेटियों ने रोशन किया नाम
- गोविंदगढ़ निवासी स्वाति जोशी ने पाई एम्स प्रवेश परीक्षा में 389 रैंक
- जीबी पंत विश्वविद्यालय की टॉपर अंकिता ने 873वीं रैंक हासिल की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की प्रवेश परीक्षा में दो बेटियों ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। जीबी पंत विवि की प्रवेश परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल करने वाली दून की स्वाति जोशी ने एम्स में ऑल इंडिया 389वीं रैंक हासिल की है।
इसके अलावा जीबी पंत विवि में टॉपर रहीं अंकिता पांडेय ने एम्स प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 873वीं रैंक हासिल की है। कई और युवाओं ने भी एम्स में अपनी मेधा का दम दिखाया है।
एम्स की प्रवेश परीक्षा 28 मई को आयोजित हुई थी। परीक्षा का परिणाम मंगलवार देर रात जारी हुआ। परीक्षा में गोविंदगढ़ निवासी पीएन जोशी की बेटी स्वाति जोशी ने सर्वाधिक 389वीं रैंक हासिल कर मान बढ़ाया।
नीट-1 में भी जोरदार प्रदर्शन की उम्मीद
स्वाति ने मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए एक साल तक तैयारी की है। मई में हुई नीट-1 परीक्षा में भी स्वाति को अच्छे परिणाम की उम्मीद है। इसके अलावा दून के अजबपुर निवासी कैलाश चंद्र पांडेय की बेटी अंकिता पांडेय ने एम्स की परीक्षा में 873वीं रैंक हासिल की है।
अंकिता को भी नीट-1 से अच्छे रिजल्ट की उम्मीदें हैं। अंकिता ने हाल ही में जारी हुए जीबी पंत विवि के वेटरेनरी प्रवेश परीक्षा परिणामों प्रदेश में टॉप किया था जबकि, स्वाति जोशी दूसरे स्थान पर थीं। दोनों का ही सपना डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है। खबर लिखे जाने तक प्रदेश में रैंक लाने के मामले में स्वाति सबसे आगे थीं।