जेईई एडवांस टॉप 1000 में उत्तराखंड के चार होनहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के 22 आईआईटी, आईएसएम धनबाद व अन्य संस्थानों में दाखिले को 22 मई को आयोजित हुई जेईई एडवांस परीक्षा का परिणाम जारी हो गया। इस बार परीक्षा में ऑल इंडिया में शीर्ष 1000 में उत्तराखंड के चार छात्रों के नाम शामिल हैं।
उत्तराखंड राज्य में आकाश कपूर ने ऑल इंडिया 95वीं रैंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश से करीब 170 छात्र आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफल हुए हैं। रविवार को सुबह दस बजे आईआईटी ने अपनी वेबसाइट पर परिणाम तो जारी कर दिया लेकिन वेबसाइट हैंग होने की वजह से शाम तक छात्र परेशान रहे।
शाम को करीब पांच बजे रिजल्ट आने शुरू हुए। करीब 11426 सीटों के लिए आयोजित जेईई एडवांस में 147678 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से 36566 ने निर्धारित अंक प्राप्त कर परीक्षा में सफलता प्राप्त की। कुल सफल अभ्यर्थियों में से राज्य से लगभग चार फीसद छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
आईआईटी रुड़की से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड से टॉप-1000 में जगह बनाने वालों में आकाश कपूर(95), निदांशु अरोरा(160), शुभांकर सेठ(727) और सक्षम जैन(829) सफल रहे। आकाश ने रुड़की जोन में सातवें स्थान पर कब्जा किया। राज्य से करीब 2000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। ऐसे में सफलता के लिहाज से भी परिणाम को बेहतर कहा जा सकता है। करीब आठ प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
ऑल इंडिया रैंक
उत्तराखंड के टॉपर व उनकी ऑल इंडिया रैंक
1-आकाश कपूर : 95 रैंक
2-निदांशु अरोरा : 160 रैंक
3-शुभांकर सेठ : 727 रैंक
4-सक्षम जैन : 829 रैंक
रुड़की जोन के टॉप-10 और उनकी ऑल इंडिया रैंक
1-भावेश ढींगरा(यमुनानगर) : 2 रैंक
2-प्रतीक(कुरुक्षेत्र) : 52 रैंक
3-सुनील कुमार(कुरुक्षेत्र) : 61 रैंक
4-हर्षित गोयल(रोहतक) : 70 रैंक
5-शशांक गोयल(गाजियाबाद) : 89 रैंक
6-शिवम गर्ग-(चंडीगढ़) : 94 रैंक
7-आकाश कपूर-(देहरादून) : 95 रैंक
8-राहुल बंसल-(भटिंडा) : 115 रैंक
9-आदिल गुप्ता-(लुधियाना) : 116 रैंक
10-जयंत जैन(चंड़ीगढ़) : 127 रैंक