{"_id":"5768d95b4f1c1b8c1bb47e9d","slug":"uttarakhand-girl-get-16th-place-in-aivpt-all-india-rank","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईपीवीटी में उत्तराखंड की अंकिता का देश में 16वां स्थान","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एआईपीवीटी में उत्तराखंड की अंकिता का देश में 16वां स्थान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
अंकिता ( दाएं)
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया प्री वेटरेनरी टेस्ट(एआईपीवीटी) में दून की अंकिता पांडे ने एक बार फिर नाम रोशन कर दिया है। जीबी पंत विवि की परीक्षा में प्रदेश में टॉप करने वाली अंकिता ने एआईवीपीटी में ऑल इंडिया 16वीं रैंक हासिल की है। कई और होनहारों को परीक्षा में सफलता मिली है।
विज्ञापन
वेटरेनरी काउंसिल ऑफ इंडिया ने 14 मई को देश के 42 शहरों में एक साथ एआईपीवीटी का आयोजन किया था। परीक्षा में 73534 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इस साल अच्छी बात यह भी है कि ऑल इंडिया के 15 प्रतिशत कोटे के तहत बैचलर ऑफ वेटरेनरी साइंस (बीवीएससी) की सीटों की संख्या 234 से बढ़कर 452 हो गई है।
विज्ञापन
परीक्षा में मूलरूप से अल्मोड़ा और दून में अजबपुर खुर्द निवासी कैलाश चंद्र पांडे की बेटी अंकिता पांडे ने ऑल इंडिया में 16वीं और उत्तराखंड में पहली रैंक हासिल की है। अंकिता के पिता श्री लक्ष्मण विद्यालय इंटर कॉलेज में कॉमर्स के शिक्षक हैं।
विज्ञापन
अंकिता इससे पहले जीबी पंत विवि की प्रवेश परीक्षा में उत्तराखंड टॉप कर चुकी है। मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की परीक्षा में ऑल इंडिया 226वीं रैंक पाने के बाद इंटरव्यू तक पहुंच चुकी है। इसके अलावा अंकिता ने इस साल एम्स की परीक्षा में भी 873वीं रैंक हासिल की थी।
उत्तराखंड के 1569 अभ्यर्थी हुए सफल
एआईपीवीटी की परीक्षा में उत्तराखंड से 1781 यानी 664 छात्र और 1117 छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा में दो छात्राओं को तो सीधे सीट मिल गई है जबकि 1567 छात्रों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। कुल 1569 अभ्यर्थी इस साल परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं।
मेधा की मिसाल हैं होनहार अंकिता
होनहार अंकिता पांडे प्रदेश में मेधा की मिसाल बन गई हैं। गत वर्ष भले ही प्रवेश परीक्षाओं में अंकिता को नाकामी हाथ लगी हो लेकिन यह साल उनके लिए सिलसिलेवार सफलताओं वाला साबित हो रहा है। अब तक अंकिता दो परीक्षाओं में प्रदेश में और दो परीक्षाओं में ऑल इंडिया लेवल पर नाम कमा चुकी हैं।
मूलरूप से अल्मोड़ा के नौला गांव और दून में अजबपुर खुर्द निवासी श्री लक्ष्मण विद्यालय में कॉमर्स शिक्षक कैलाश चंद्र पांडे की सबसे छोटी बेटी अंकिता ने नाकामी से हार नहीं मानी। गत वर्ष एआईपीएमटी, एम्स जैसी परीक्षाओं में अच्छी रैंक न आने के बावजूद अंकिता ने एक साल तैयारी करने की ठानी। जमकर तैयारी की और इस साल सफलताएं उनकी झोली में हैं।
अंकिता ने जीबी पंत विवि की प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की परीक्षा में ऑल इंडिया 226 रैंक लाकर इंटरव्यू भी दे दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही उनका चयन हो जाएगा। अंकिता ने एम्स की प्रवेश परीक्षा में 873वीं रैंक हासिल की है। नीट 1 से भी अंकिता को बड़ी उम्मीदें हैं।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स से 10 सीजीपीए के साथ 10वीं और 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं करने वाली अंकिता ने अब एआईपीवीटी में प्रदेश में टॉप और ऑल इंडिया में 16वीं रैंक हासिल कर अपनी कामयाबी में एक तगमा और जोड़ लिया है। हालांकि अंकिता का सपना बचपन से ही डॉक्टर बनकर जरूरतमंदों का इलाज करना रहा है। अंकिता के शिक्षक विपिन बलूनी ने बताया कि अंकिता के भीतर जीत का जो जज्बा था, आज उसका परिणाम प्रदेश के युवाओं के लिए आदर्श है।
Published By : Nirmala Suyal