फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   teacher missing from degree college

उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों से 44 शिक्षक ‘लापता’

Mon, 20 Jun 2016 10:05 AM IST
संजय त्रिपाठी/ अमर उजाला, देहरादून
संजय त्रिपाठी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 20 Jun 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
teacher missing from degree college
- फोटो : demo pic

उत्तराखंड के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में सेवारत 44 शिक्षकों का कुछ अता-पता नहीं है। उच्च शिक्षा निदेशालय इनकी गैरमौजूदगी की वजह स्पष्ट नहीं कर पा रहा है, जबकि ज्यादातर शिक्षक दूसरी नौकरियों में भी जा चुके हैं।

विज्ञापन


ऐसे में इनके रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां नहीं हो सकती हैं। इधर, शासन को जब यह जानकारी मिली तो आनन-फानन में सभी मामलों के निस्तारण की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन


शासन को इन ‘लापता’ शिक्षकों की जो सूची मिली उसमें दो-तीन वर्षों से लेकर पंद्रह साल पुराने तक मामले शामिल हैं। ये शिक्षक अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, ऋषिकेश, कोटद्वार, रानीखेत, बागेश्वर, काशीपुर, हल्द्वानी, रामनगर आदि जगहों पर स्थित कॉलेजों के हैं। 44 शिक्षकों की सूची में अकेले 10 शिक्षक राजकीय पीजी कालेज ऋषिकेश के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने वर्षों से गायब इन शिक्षकों को कई बार नोटिस भी भेजे गए हैं, जिसके जवाब में ज्यादातर ने अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही है। मगर निदेशालय की ओर से इस्तीफा स्वीकार किए जाने संबंधी औपचारिकता ही नहीं की गई।

Trending Videos

शिक्षकों ने नोटिस का जवाब ही नहीं दिया

teacher missing from degree college

वहीं कुछ शिक्षकों ने नोटिस का जवाब ही नहीं दिया है। नतीजा यह हुआ कि यह शिक्षक अभी भी निदेशालय के रिकॉर्ड में मौजूद हैं।

निदेशालय की इस लापरवाही के चलते संबंधित कॉलेजों में इन शिक्षकों के पद रिक्त नहीं हो पा रहे हैं, जिसके चलते नई भर्तियां संभव नहीं हैं। गेंद शासन के पाले में पहुंचने के बाद सभी शिक्षकों के प्रकरणों के निस्तारण की कवायद शुरू की गई है, क्योंकि ऐसा न होने की दशा में कोई भी शिक्षक आकर अपनी नौकरी पर दावा ठोक सकता है।

ये हैं शिक्षकों के नाम
- डा. अशोक कुमार सिंह, राजकीय पीजी कालेज, काशीपुर
- डा. शिखा नगलिया शर्मा, राजकीय महाविद्यालय, चिन्यालीसौड़
- डा. कीर्ति कुमार सिंह, राजकीय महाविद्यालय, मानिला, अल्मोड़ा
- डा. नीलू लोधियाल, राजकीय पीजी कालेज, लोहाघाट
- डा. छाया रानी, राजकीय पीजी कालेज, अगस्त्यमुनि
- डा. रामसुमेर यादव, राजकीय पीजी कालेज, उत्तरकाशी
- डा. लक्ष्मी नारायण, राजकीय पीजी कालेज, कोटद्वार
- डा. शिरीष कुमार मौर्या, राजकीय पीजी कालेज, रानीखेत
- डा. अतुल जोशी, राजकीय पीजी कालेज, रानीखेत
- डा. पंकज कुमार झा, राजकीय पीजी कालेज, बागेश्वर
- डा. मीता शुक्ला, राजकीय पीजी कालेज, ऋषिकेश
- डा. पंकज कांत सिंहल, राजकीय पीजी कालेज, काशीपुर
- डा. बीपी शर्मा, राजकीय पीजी कालेज, गंगोलीघाट
- डा. ज्योत्सना यादव, राजकीय पीजी कालेज, हल्द्वानी
- डा. उमेश प्रताप सिंह, राजकीय पीजी कालेज, मानिला, अल्मोड़ा
- डा. महेंद्र यादव, राजकीय पीजी कालेज, बेरीनाग
- डा. नीलम श्रीवास्तव, राजकीय पीजी कालेज, हल्द्वानी
- डा. अवधेष प्रताप, राजकीय पीजी कालेज, जैंती, अल्मोड़ा
- डा. ललित मोहन तिवारी, राजकीय पीजी कालेज, रानीखेत
- डा. आनंद दीप, राजकीय पीजी कालेज, रानीखेत
- डा. संगीता जैन, राजकीय पीजी कालेज, उत्तरकाशी
- इंदू पाठक, राजकीय पीजी कालेज, रामनगर
- डा. संतोष कुमार सिंह, राजकीय पीजी कालेज, रामनगर
- डा. जितेंद्र डी. सोनी, राजकीय पीजी कालेज, स्याल्दे, अल्मोड़ा
- डा. पद्मा सिंह, राजकीय पीजी कालेज, काशीपुर
- डा. निधि शर्मा, राजकीय पीजी कालेज, बागेश्वर
- डा. रईस अहमद, राजकीय पीजी कालेज, बागेश्वर
- सतीश कुमार, राजकीय पीजी कालेज, ऋषिकेश
- ऋतु गुलाटी, राजकीय पीजी कालेज, ऋषिकेश
- डा. यशोदा मित्तल, राजकीय पीजी कालेज, ऋषिकेश
- डा. मनोज कुमार अग्रवाल, राजकीय पीजी कालेज, ऋषिकेश
- निमिषा सरवाही, राजकीय पीजी कालेज, ऋषिकेश
- डा. नफीस अहमद खान, राजकीय पीजी कालेज, ऋषिकेश
- डा. विनय कुमार सिंह, राजकीय पीजी कालेज, ऋषिकेश
- डा. अनुपमा गर्ग, राजकीय पीजी कालेज, ऋषिकेश
- डा. सूर्यकांत त्रिपाठी, राजकीय पीजी कालेज, ऋषिकेश
- सुधीर कुमार, राजकीय पीजी कालेज, ऋषिकेश
- मो. अनीस, राजकीय पीजी कालेज, अगस्त्यमुनि
- मो. नसीर हसन, राजकीय पीजी कालेज, अगस्त्यमुनि
- अंजनी चमोली, राजकीय पीजी कालेज, अगस्त्यमुनि
- सुधीर कुमार मिश्र, राजकीय पीजी कालेज, अगस्त्यमुनि
- डा. राजीव वर्मा, राजकीय पीजी कालेज, तलवाड़ी
- डा. अनिल कुमार, राजकीय पीजी कालेज, नारायण नगर
- डा. शहराज अली, राजकीय पीजी कालेज, नारायण नगर

इन सभी शिक्षकों के इस्तीफे का शासन स्तर पर निराकरण किया जाना है। यह प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जल्द ही निस्तारण कर दिया जाएगा।
- डॉ. बीसी मलकानी, निदेशक (उच्च शिक्षा)

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed