फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   one time correction in NEET

आज नीट-2 में वन टाइम करेक्शन का आखिरी मौका, जल्दी करें

Wed, 29 Jun 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 29 Jun 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
one time correction in NEET
- फोटो : demo pic

एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए होने वाली कॉमन मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2 में सीबीएसई ने अभ्यर्थियों की मांग मान ली है। बुधवार रात 12 बजे तक अभ्यर्थी कई खास बिंदुओं में करेक्शन कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर विकल्प खुला हुआ है।

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से इस बार नीट-2 में करेक्शन का मौका नहीं दिया गया था। इसके बाद देश भर से मांग की गई तो कुछ करेक्शन करने का मौका दिया गया था, जिसमें जन्मतिथि जैसे महत्वपूर्ण विकल्प शामिल नहीं थे। अब बोर्ड ने इनमें भी वन टाइम करेक्शन का मौका दे दिया है। अभ्यर्थी सीधे नीट की वेबसाइट पर जाकर करेक्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन


बोर्ड ने यह भी सलाह दी है कि हर अभ्यर्थी अपना करेक्शन सावधानीपूर्वक करे। एक बार करेक्शन के बाद दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। करेक्शन करने के बाद इसकी स्लिप का प्रिंट निकालकर संभालकर रखें। बोर्ड को इससे जुड़ा कोई दस्तावेज भेजने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें कर सकते हैं वन टाइम करेक्शन
जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी, डिसेबिलिटी स्टेटस, स्टेट कोड ऑफ एलिजिबिलिटी और प्रश्न पत्र का माध्यम।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed