{"_id":"57559a314f1c1b0b1d9c5441","slug":"earned-leave-to-uttarakhand-school-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की मुराद पूरी, साल में मिलेंगे तीन उपार्जित अवकाश","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिक्षकों की मुराद पूरी, साल में मिलेंगे तीन उपार्जित अवकाश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 06 Jun 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : file photo
सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को साल में तीन उपार्जित अवकाश मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने इसका अनुमोदन कर दिया है। शिक्षा सचिव डी सेंथिल पांडियन ने कहा कि जल्द ही इसका शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि इससे 80 हजार से अधिक शिक्षक लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ की ओर से लंबे समय से उपार्जित अवकाश की मांग की जा रही थी। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने कहा कि इससे प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक के सभी शिक्षक लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
संगठन की ओर से पिछले कई वर्षों से इसकी मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों की अन्य लंबित मांगों पर भी शीघ्र अमल करे।