{"_id":"574dcfa74f1c1b2609109078","slug":"dr-rawat-second-time-vice-chancellor-of-sridev-suman-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. रावत दोबारा बने श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डॉ. रावत दोबारा बने श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 31 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि
- फोटो : फाइल फोटो
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में डॉ. यूएस रावत को दोबारा कुलपति नियुक्त किया गया है। डॉ. रावत बतौर विवि के प्रथम कुलपति का अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद अभी बढ़े हुए कार्यकाल के तहत काम कर रहे थे। लंबे समय से श्रीदेव सुमन विवि में कुलपति चयन की प्रक्रिया चल रही थी। इसके लिए कुल 84 आवेदन आए थे।
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में डॉ. यूएस रावत, गढ़वाल विवि के प्रो. एससी बागड़ी और कुमाऊं विवि के प्रो. भगवान सिंह दावेवार पहुंचे थे। बुधवार को राज्यपाल डॉ. केके पाल ने तीनों दावेदारों का इंटरव्यू लिया। इंटरव्यू के बाद डॉ. यूएस रावत का चयन आगामी तीन वर्ष के लिए कर लिया गया। इस संबंध में राज्यपाल ने आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि के संस्थापक कुलपति
डॉ. यूएस रावत को श्रीदेव सुमन विवि के संस्थापक कुलपति होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने विकट परिस्थितियों में न केवल एक लाख से अधिक छात्रों की प्राइवेट परीक्षाएं कराई, बल्कि विवि के खाते में 35 करोड़ रुपये भी जोड़ दिए।
विज्ञापन
इससे पहले वे भारत सरकार के कीट वैज्ञानिक, बनारस हिंदू विवि में उप कुलसचिव और संयुक्त सचिव, अंबेडकर केंद्रीय विवि लखनऊ में कुलसचिव, गढ़वाल केंद्रीय विवि में कुलसचिव और एचएनबी मेडिकल विवि में कार्यवाहक कुलपति रह चुके हैं।