फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   cbse 12th mathematics exam pattern change

बड़ी खबरः CBSE ने बदला 12वीं गणित का पैटर्न, अब ये होगा नया पैटर्न

Tue, 23 Aug 2016 02:50 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Aug 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
cbse 12th mathematics exam pattern change
mathematic

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के छात्रों के लिए गणित के पेपर का पैटर्न बदल दिया है।

विज्ञापन


इस पेपर की वजह से इस साल लोकसभा में हंगामा हुआ था, जिसके बाद बोर्ड ने लूज मार्किंग का फार्मूला अपनाया था। बावजूद इसके छात्रों को कम मार्किंग का सामना करना पड़ा था।

सीबीएसई के एडिशनल डायरेक्टर और इंचार्ज रिसर्च एंड इनोवेशन सुगंध शर्मा की ओर से सभी स्कूलों को भेजी गई जानकारी के मुताबिक प्रश्न पत्र में रिमेंबरिंग के 20 प्रतिशत सवाल, अंडरस्टैंडिंग के 35 प्रतिशत सवाल, एप्लीकेशन आधारित 25 प्रतिशत सवाल, हॉट्स के 10 प्रतिशत सवाल और इवेल्यूएशन के 10 प्रतिशत सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञापन

तमाम स्कूलों को इस बाबत मिल गई है सूचना

cbse 12th mathematics exam pattern change
बोर्ड का रिजल्ट

डिफिकल्टी लेवल के हिसाब से देखें तो 20 प्रतिशत सवाल बेहद आसान श्रेणी के होंगे। 60 प्रतिशत सवाल औसत श्रेणी के होंगे। केवल 20 प्रतिशत सवाल ही ऐसे पूछे जाएंगे, जिनका डिफिकल्टी लेवल कठिन होगा।

वर्ष 2017 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में इसी पैटर्न पर गणित का पेपर आएगा। लिहाजा, सभी केंद्रीय विद्यालयों, निजी स्कूलों, नवोदय विद्यालयों सहित तमाम स्कूलों को इस बाबत सूचित कर दिया गया है।

प्रश्न पत्र में कुल चार अंकों के चार सवाल वेरी शॉर्ट आंसर, 16 अंकों के आठ सवाल शॉर्ट आंसर, 44 अंकों के 11 सवाल लांग आंसर टाइप होंगे। 36 अंकों के छह सवाल लांग आंसर टाइप-2 होंगे। यानी कुल 100 अंकों के कुल 29 सवाल पूछे जाएंगे। बोर्ड ने इसका सैंपल पेपर भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed