फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   admission starts in gurukul kangri university

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में एडमिशन शुरु

Thu, 23 Jun 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 23 Jun 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
admission starts in gurukul kangri university
दाखिला

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में मिशन एडमिशन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। विवि बीएससी, बीए, पीजी डिप्लोमा और एमए विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे है।

विज्ञापन


बीएससी गणित और बायोलॉजी वर्ग में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई और बीए ऑनर्स, बीए, एमए, डिल्मोला विभिन्न विषयों में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि दो अगस्त निर्धारित की गई है। विवि में संचालित विभिन्न विषयों में एडमिशन को लेकर प्रॉस्पेक्टस का वितरण शुरु कर दिया गया है।
विज्ञापन


गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. प्रदीप जोशी ने बताया कि विवि में गणित और बायोलॉजी वर्ग में बीएससी के पाठ्यक्रम चलाए जा रहे है।

वहीं, बीए ऑनर्स वेद, संस्कृत, दर्शनशास्त्र और बीए ऑनर्स शारीरिक शिक्षा सहित वैदिक साहित्य, संस्कृत, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, अंग्रेजी साहित्य, राजनीति विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, प्रयोजन मूलक हिन्दी, योग, अर्थशास्त्र, पुरातत्व एवं संग्रहालय विज्ञान, प्रयोजन मूलक अंग्रेजी विषय में सामान्य बीए संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि हिन्दी पत्रकारिता और योग विषय में पीजी डिप्लोमा के साथ वैदिक साहित्य, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, ज्योतिर्विज्ञान एवं वैदिक कर्मकांड, प्राचीन भारतीय इतिहास-संस्कृति एवं पुरातत्व, मानव चेतना एवं योग विज्ञान, हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, मनोविज्ञान, प्रसार शिक्षा विषयों में एमए के पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

किस विषय में कितनी सीटी पर प्रवेश
पीआरओ डॉ. प्रदीप जोशी ने बताया कि बीएससी गणित वर्ग में 320 और बायोलॉजी वर्ग में 120 सीटों पर छात्रों के प्रवेश लिए जाएंगे। बीए ऑनर्स वेद, संस्कृत, दर्शन और शारीरिक शिक्षा की प्रत्येक विषय में 80-80 सीटों पर, बीए की 320 सीटों और एमए प्रत्येक विषय में 60 सीटों पर छात्रों के प्रवेश लिए जाने है।


योग और बीएससी में प्रवेश को लेकर मारामरी
मानव चेतना एवं योग विज्ञान और बीएससी गणित व बायोलॉजी में एडमिशन को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी है। इन विषयों में मेरिट लिस्ट के आधार छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। योग के प्रति छात्रों में इतना क्रेज बढ़ रहा है कि विवि में अधिकतर छात्रों को योग और बीएससी में एडमिशन भी नहीं मिल पाता है।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed