{"_id":"e3c66fa0-70fa-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"heavy-snowfall-on-chaundas-peaks","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंदास की चोटियों पर जमकर हुई बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौंदास की चोटियों पर जमकर हुई बर्फबारी
पिथौरागढ़/ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की ऊंची चोटियों पर मंगलवार को हिमपात और निचले इलाकों में हुई बारिश के बाद बुधवार को जिला मुख्यालय में धूप तो खिली किंतु रुक-रुक बारिश भी होती रही। वहीं चौंदास क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई। बुधवार को भी यहां 45 सेंटीमीटर से 130 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ। इससे कई इलाकों में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन
बर्फबारी के चलते समूचा जिला शीतलहर की चपेट में है। हिमपात से तवाघाट से नारायण आश्रम तक का 55 किमी मार्ग तीन फरवरी से बंद है। लोनिवि के ईई बिशन लाल का कहना है कि बिगड़े मौसम के चलते अभी यहां काम संभव नहीं है। मौसम खुलने के बाद काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में मंगलवार की रात भारी बारिश हुई। 24 घंटे में यहां 42.40 एमएम बारिश हुई। सोमवार की शाम से अब तक कुल 56.80 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं धारचूला की उच्च हिमालयी चोटिया रौंगकौंग, छियालेख, गुंजी, कालापानी में खूब बर्फबारी हुई। मुनस्यारी की चोटियों के अलावा सिर्खा, नारायण आश्रम, कुटी, दर आदि जगहों पर जमकर बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
उधर गर्ब्यांग क्षेत्र में हिमपात के चलते पानी की सप्लाई ठप हो गई है। ग्राम प्रधान अरुण सिंह ने बताया कि लोग बर्फ को पिघलाकर पानी पीने को मजबूर हैं। डीडीहाट में भारी बारिश के चलते डीडीहाट-दूनाकोट मोटर मार्ग करीब 12 घंटे बंद, जबकि अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग नौ घंटे बंद रहा।