फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dangerous monsoon takes lives

बिंदाल नदी में बहा देहरादून का पिज्जा ब्वाय

Mon, 17 Jun 2013 05:31 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 17 Jun 2013 05:31 PM IST
विज्ञापन
dangerous monsoon takes lives

इस मानसूनी कहर में पिज्जा सेंटर का एक कर्मी बिंदाल के तेज बहाव में बह गया।

विज्ञापन
जबकि एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का शव चंद्रबनी के नाले मे मिला। वहीं सोमवार को दिन भर पुलिस कंट्रोल रूम और दमकल को पीड़ितों के फोन आते रहे। पुलिस ने लोगों को उफनाती बिंदाल और रिस्पना नदी के किनारे न जाने का अलर्ट जारी किया है।

रविवार शाम को वसंत विहार क्षेत्र के पिज्जा सेंटर में कार्यरत होम डिलीवरी देने वाला मनप्रीत (21) पुत्र गुरमीत निवासी पटेलनगर की स्कूटी कावंली रोड पर खराब हो गई। कई देर तक किक मारने के बावजूद जब स्कूटी स्टार्ट नहीं हुई तो उसने पिज्जा सेंटर से दो अन्य साथियों को बुला लिया। तीनों स्कूटी को धकेलकर मैकेनिक के पास ले जाने लगे।
विज्ञापन


बिंदाल नदी में पहुंचा मनप्रीत
कावंली रोड पर बिंदाल के सामानांतर बहने वाले एक नाले के किनारे मनप्रीत का पांव फिसल गया और वह उफनाते नाले में गिर गया। उसे बचाने के लिए लोगों ने शोर किया, लेकिन थोड़ी ही देर में मनप्रीत बिंदाल नदी में पहुंच गया और लोगों को दिखना बंद हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली, वसंत विहार थाना, पटेलनगर और क्लेमनटाउन पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। सोमवार सुबह मनप्रीत का शव क्लेमनटाउन स्थित बिंदाल में मिल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पटेलनगर के चंद्रबनी इलाके में स्थित एक बरसाती नाले में सोमवार सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में क्षेत्र के लोगों ने बताया कि महिला क्षेत्र में ही यहां-वहां घूमने वाली मानसिक विक्षिप्त महिला है और शनिवार को उसे नाले के किनारे देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed