फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boyfriend's call ruined a house

ब्वायफ्रेंड की कॉल से हो गया घर तबाह

Sun, 07 Jul 2013 07:11 PM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
हरिद्वार/ब्यूरो Updated Sun, 07 Jul 2013 07:11 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend's call ruined a house

ब्वायफ्रेंड के फोन कॉल ने एक परिवार को तबाह कर दिया। मां के बीमार होने के बाद भाई-बहन अपनी मां के साथ ही ननिहाल चले गए थे। लेकिन, पिता का प्यार लड़के को हरिद्वार खींच लाया।

विज्ञापन


पिता चाट की ठेली लगाकर किसी तरह अपने बच्चों को पढ़ा रहा था। बेटी भी अक्सर पिता से मिलने हरिद्वार पहुंच जाती थी। लेकिन, इस बार लाड़ली के लड़कपन और भाई के गुस्से का खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ गया। लाड़ली दुनिया से चली गई और कुनबे का होनहार जीते जी बरबाद हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक अजय का पिता मनीष कालरा हरिद्वार में जाट धर्मशाला के पास चाट की ठेली लगाकर परिवार का गुजर बसर करता है। उसकी पत्नी अक्सर बीमार रहती है। जिसके चलते वह मायके में ही रहने लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंगहाली से जूझ रहे परिवार के दोनों चिराग दिल्ली में अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ने लगे। भाई दिल्ली में शुरुआती शिक्षा लेने के बाद पिता का हाथ बंटवाने हरिद्वार लौट आया और यहीं पढ़ाई करने लग गया। दिन में पढ़ाई करता और शाम को पिता का हाथ बंटाता।

अश्लील बातें सुन भाई ने की बहन की हत्या
अपने दोनों बच्चों के साथ कुछ पल गुजारने के लिए पिता मनीष अपनी बेटी को भी अक्सर हरिद्वार बुला लिया करता था। लेकिन, किशोरावस्था की दहलीज पर पहुंची लाड़ली लड़कपन कर गई। मनीष की लड़की अपने दिल्ली निवासी ब्वायफ्रेंड के साथ शनिवार रात अश्लील बातें कर रही थी इतने में उसका भाई आ गया।


बहन की बातें सुन भाई का खून खौल गया और क्रोध में आकर उसने अपनी बहन को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आज पूरा परिवार अपनी बेबसी पर रो रहा है। एक तरफ पिता ने अपनी लाड़ली की चिता को मुखाग्नि दी। दूसरी तरफ अपने जिगर के टुकड़े के खिलाफ नगर कोतवाली में हत्या की तहरीर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed