फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after rain sun will suffer you

बारिश के बाद अब धूप बरपाएगी कहर

Wed, 19 Jun 2013 10:40 AM IST
देहरादून/ब्यूरो्
देहरादून/ब्यूरो् Updated Wed, 19 Jun 2013 10:40 AM IST
विज्ञापन
after rain sun will suffer you

बारिश से मचा कोहराम खत्म नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में धूप और नुकसान पहुंचा सकती है। बारिश से घरों में पड़ी दरारें के तेज धूप पड़ने से चटकने की संभावना और गहरा गई है। पहले बारिश के थपेड़ो ने लोगों की जिंदगी में उफान लाया और अब आने वाले दिनों में तेज धूप आशियाने ढहा सकती है।

विज्ञापन


तेज धूप घातक हो सकती है
जानकारों की मानें तो लगातार दो-तीन दिन बारिश पड़ने से क्षतिग्रस्त हुए भवनों के लिए तेज धूप घातक हो सकती है। पहले से ही दरारों से अटे पड़े भवन धूप मिलते ही भरभराकर गिर सकते हैं। इतना ही नहीं पहाड़ी क्षेत्रों में पुश्तों के सहारे खड़े भवनों पर भी आने वाले दिनों में खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन


इंजीनियरों का कहना है कि लगातार बारिश होने से भवनों और पुश्तों की नींव में पानी बैठ जाता है जिससे भवनों में दरारें पड़नी शुरू हो जाती हैं, जो कि धूप खिलते ही बढ़कर भवन को क्षतिग्रस्त कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवनों की नींव में पानी घुसने से घर की दीवारों में दरार पड़ जाती है, जिससे धूप मिलते ही दरारें बढ़ने लगती हैं। नींव के सम्मुख पानी की उचित निकासी ही भवनों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकती है।
- डीएस राणा, महासचिव उत्तरांचल इंजीनियर्स एंड ड्रॉफ्टमैन वेलफेयर एसोसिएसन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed