{"_id":"11-68908","slug":"Dehradun-68908-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सस्ते ढाबों पर रुकेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सस्ते ढाबों पर रुकेंगी रोडवेज बसें
Dehradun
Updated Mon, 26 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। दून-दिल्ली रूट पर चलने वाली परिवहन निगम की बसें अब मंसूरपुर के पास स्थित हल्दीराम
पर ही रुकने को बाध्य नहीं होंगी।
चालकों के कार्य बहिष्कार के बाद निगम अधिकारी बैकफुट पर आ गए, जिसके बाद चालकों को हल्दीराम के अलावा अन्य ढाबों पर भी रुकने की सहमति दे दी।
निगम ने दिल्ली मार्ग पर मंसूरपुर स्थित एक ढाबे से अनुबंध किया था। हाल ही में करार खत्म हो जाने के बावजूद इसे बढ़ा दिया गया था। चालक और परिचालक इसका विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि ढाबे में महंगे दाम पर यात्रियों को घटिया खाना दिया जाता है। इसके अलावा ढाबे के कर्मचारी रोडवेज कर्मियों से भी अभद्रता करते हैं। इस मसले पर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड ने रविवार को कार्य बहिष्कार किया।
कर्मचारी यूनियन के शाखा मंत्री करमजीत सिंह ने बताया सुबह छह बजे से साढ़े दस बजे तक कार्य बहिष्कार के बाद मंडलीय प्रबंधक सीपी कपूर ने प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। इसमें बसों को अन्य ढाबों पर रोकने पर भी सहमति जताई गई।