{"_id":"11-68202","slug":"Dehradun-68202-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ आंदोलनकारी कंडवाल का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ आंदोलनकारी कंडवाल का निधन
Dehradun
Updated Sat, 10 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। वरिष्ठ उत्तराखंड आंदोलनकारी दर्शन लाल कंडवाल का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
कंडवाल ने शुक्रवार पूर्वाह्न में बापूग्राम स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। वह 70 वर्ष के थे। उत्तराखंड आंदोलन में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। उन्होंने राज्य प्राप्ति आंदोलन में 12 अगस्त 1994 से नगर पालिका ऋषिकेश परिसर में 12 दिन का आमरण अनशन भी किया था।
दर्शन लाल कंडवाल 1982 से 88 तक ग्राम पंचायत ऋषिकेश के सदस्य भी रहे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शनिवार को चंद्रेश्वरनगर श्मशानघाट पर किया जाएगा। राज्य आंदोलनकारी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, लोगाें ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, धनपाल सिंह गुसाई, विक्रम भंडारी आदि ने उन्हें संघर्षशील व्यक्तित्व बताया और उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।