फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फार्म हाउस में चौकीदार की हत्या

फार्म हाउस में चौकीदार की हत्या

Tue, 09 Jul 2013 05:31 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Tue, 09 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। फार्म हाउस में चौकीदार की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मोहकमपुर निवासी ओमप्रकाश (55) पुत्र ननकू बालावाला में स्थित फार्म हाऊस में रात को चौकीदारी करता है। जबकि दिन में वह अलग-अलग जगहों पर मजदूरी करता है। तीन माह पहले ही उसने चौकीदारी का काम शुरू किया था। फार्म हाउस बिल्डर संजय वासूदेव का बताया जा रहा है। सोमवार सुबह चौकीदार घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उसकी पत्नी और भतीजे उसे तलाशते हुए फार्म हाउस में पहुंचे तो वहां पर उसकी लहूलुहान शव मिला। उसके सिर, पेट और कंधों पर गहरे घाव के निशान थे। सूचना पर एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र और रायपुर एसओ शंकर सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी डा. चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला चौकीदार का किसी के साथ हुए विवाद का लग रहा है। हालांकि कई बिंदुओं पर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed