फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बरसाती पानी अब उगलेगा बीमारियां

बरसाती पानी अब उगलेगा बीमारियां

Wed, 19 Jun 2013 05:31 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Wed, 19 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। बारिश और बाढ़ से तबाही के बाद बरसाती पानी बीमारियां उगल सकता है। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में डायरिया, टाइफाइड और पीलिया का खतरा पैदा हो गया है। साथ ही वायरल संक्रमण फैल सकता है। इससे हाई फीवर, सांस की दिक्कत पैदा हो सकती है। बरसाती बीमारियों के इस नए हमले को झेलने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी नहीं की है।
विज्ञापन

अगस्त 2010 में बारिश और बाढ़ के बाद राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में डायरिया, उल्टी-दस्त, गैस्ट्रोइंटाइटिस और दूसरी पेट की बीमारियों ने महामारी की शक्ल अख्तियार कर ली थी। दून अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डा. केसी पंत ने बताया कि बारिश और बाढ़ के बाद पेट की बीमारियां तो बढ़ती ही हैं। इसके साथ ही मलेरिया, चर्म रोग और फफूंदी का संक्रमण बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि बरसाती संक्रमित पानी पाइप लाइन में चला जाता है। इससे पेट की बीमारियां फैलती हैं। जौलीग्रांट मेडिकल कालेज की कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की डा. रुचि जुयाल ने बताया कि तराई वाले क्षेत्रों में मलेरिया अधिक पाया जाता है। इस क्षेत्र में पेट के रोग अधिक फैलते हैं।
विज्ञापन

---------------------
सामान्य बातें, इनका ख्याल रखें
.पानी उबाल कर पिएं
.सब्जियां पानी से खूब धोकर खाएं
.नम कपड़े न पहनें, धूप में सुखा लें
.घर के आसपास पानी का ठहराव न होने दें
.ठहरे पानी में मिट्टी का तेल डालें
.घर और बाहर सफाई रखें
----------------------
.दून अस्पताल में 50 अतिरिक्त बेड की हमेशा व्यवस्था रहती है। दवाएं और फ्लुइड भी उपलब्ध है। इसी तरह कोरोनेशन में भी किसी इमरजेंसी से निपटने के इंतजाम रहते हैं। महामारी फैलेगी तो निपट लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ आरपी भट्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed