{"_id":"11-64773","slug":"Dehradun-64773-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर बारिश, अधर में सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर बारिश, अधर में सड़कें
Dehradun
Updated Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। बरसात सिर पर है, लेकिन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग अधिकारियों की सुस्ती टूटने का नाम नहीं ले रही। छह से अधिक चौराहों के चौड़ीकरण का कार्य भी लंबे समय से अटका हुआ है। 15-20 दिन में मानसून के दस्तक देने की संभावनाओं के बीच इस बार भी जलभराव और गड्ढों में झटके खाते हुए सफर की आशंकाएं बढ़ गई हैं।
पिछले साल तक सड़कों को लेकर एडीबी की लापरवाही ने दून के लोगों का जीना मुहाल किए रखा। एडीबी से काम छीन लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया तो यहां भी सुस्ती पसर गई। आलम यह है कि बीते चार माह में विभाग 34 में से 13 किलोमीटर सड़कों का ही काम पूरा कर सका है। इन सड़कों पर सीवर लाइन की खुदाई की गई थी और लंबे समय से यहां गड्ढों की वजह से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
..तो बारिश के बाद ही होगा काम
लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार कछुआ गति से काम कर रहे हैं। मार्च, अप्रैल और मई में मौसम साफ रहने के बावजूद अधिकारी चुप्पी साधे रहे। मार्च और अप्रैल निकाय चुनाव के नाम पर बीत गया। अब जून में बूंदाबांदी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में बारिश के दौरान काम लटकाए जाने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
इन सड़कों पर सुस्ती
रेडियल रोड, शिमला बाईपास, केशव विहार, पूर्वी पटेल नगर, हरिद्वार बाईपास, डिफेंस कालोनी से एमडीडीए कालोनी को जोड़ने वाली रोड और इसके अलावा एडीबी की ओर से खोदी गई लगभग 20 किलोमीटर की आंतरिक सड़कें
इन चौराहों का कार्य अधूरा
कारगी चौक, बल्लूपुर चौक, सब्जी मंडी तिराहा, कनक चौक, एस्लेहॉल तिराहा, लैंसडौन चौक और ग्लोब तिराहा
ठेकेदारों के पास मजदूर न होने से काम नहीं हो रहा। सड़कों पर रोड़ी बिखरी हुई है, लेकिन अफसर ध्यान नहीं दे रहे। सोमवार को अपर सचिव लोनिवि से श्रमिक बढ़वाने को लेकर बात की है। लेकिन लग नहीं रहा कि बारिश से पहले सड़कें पूरी हो पाएंगी।
-हरबंस कपूर, विधायक कैंट क्षेत्र
जिन सड़कों का कार्य अधूरा है, उन पर बीस दिन के भीतर काम पूरा करने का दबाव बनाया जाएगा। इससे बारिश से पहले सभी सड़कों को ठीक किया जा सकें।
-बीसी बिनवाल, एसई, लोक निर्माण विभाग