{"_id":"11-58189","slug":"Dehradun-58189-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रास्ता नहीं भटकेंगे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रास्ता नहीं भटकेंगे पर्यटक
Dehradun
Updated Thu, 07 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। लोक निर्माण विभाग के साइन बोर्ड अब पर्यटकों के लिए गाइड का काम करेंगे। स्थानीय या बाहरी पर्यटकों को पर्यटक स्थलों पर जाने के लिए किसी से कुछ पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राजधानी के हर चौराहे पर ऐसे महत्वपूर्ण बोर्ड लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
दिल्ली, चंडीगढ़, अहमदाबाद शहरों की तर्ज पर यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। एयरपोर्ट, जौलीग्रांट अस्पताल, मसूरी, सहस्त्रधारा, मुख्यमंत्री आवास, विधानसभा, सचिवालय, कलेक्ट्रेट, दून अस्पताल, टपकेश्वर मंदिर सहित तमाम पर्यटक और महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में साइन बोर्ड पर जानकारी होगी। इन बोर्डों पर पर्यटकों स्थलों की दूरी, मार्ग का उल्लेख होगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सीएम पांडे ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने पर इस दिशा में कार्य किया जाएगा।