फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नरेंद्र सिंह नेगी समेत 12 कलाकार सम्मानित, राघव को बॉलीवुड अवार्ड

नरेंद्र सिंह नेगी समेत 12 कलाकार सम्मानित, राघव को बॉलीवुड अवार्ड

Wed, 12 Dec 2012 05:30 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Wed, 12 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। उत्तरांचल फिल्म एसोसिएशन (यूफा) की ओर से मंगलवार को नरेंद्र सिंह नेगी समेत 12 लोक कलाकारों को यूफा अवार्ड से सम्मानित किया। साथ ही डीआईडी फेम राघव जुयाल को बॉलीवुड अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को ओएनजीसी कम्यूनिटी सेंटर में समारोह की शुरुआत मीना राणा के गीत ‘हम उत्तराखंडी छौं’ गीत से हुई। भारतीय कला कुंज के कलाकारों ने गढ़वाली लोक-नृत्य प्रस्तुत किया। अजय-विजय भारती ग्रुप ने हिमाचली और गढ़वाली गीतों पर नृत्य किया। साथ ही संभव मंच परिवार के छोटे-छोटे हास्य नाटकों ने कई संदेश दिए। एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपीएस नेगी ने बताया कि लगातार तीसरे साल कलाकारों को अवार्ड दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जीएमवीएन के अध्यक्ष दिनेश धनै, कांग्रेसी नेता सूर्यकांत धस्माना, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र सिंह तोमर, संस्कृति विभाग की प्रभारी निदेशक बीना भट्ट, जीएस थापा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


हंसी-हंसी में उठाई समस्याएं
हास्य नाटक के जरिए संभव मंच परिवार ने पलायन की समस्या और शिक्षा की जरूरत को उजागर किया। हास्य नाटक में दिखाया गया कि किस प्रकार सुविधाओं के अभाव में एक भोला-भाला इंसान शहर पहुंचता है और दिक्कतें झेलता है। दूसरे नाटक में बताया गया कि शिक्षा के अभाव में कैसे व्यक्ति विनम्रता खो देता है। अभिषेक मैंदोला ने बताया कि दोनों नाटक गढ़वाली शैली में प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राघव की प्रस्तुति पर बोले ‘वन्स मोर’
डीआईडी फेम राघव जुयाल ने जब ‘इश्क वाला लव’ गाने पर प्रस्तुति दी तो लोग वन्स मोर चिल्ला उठे। डांस के बाद राघव ने युवाओं से पूछा कौन-कौन बाइक पर आएं हैं, किसने-किसने ट्यूशन क्लास बंक की है। इसी अंदाज में वह मंच से बातचीत करते रहे।


‘रास्ते से ना भटकें युवा गायक’
गजेंद्र राणा के एक गीत को लेकर उपजे विवाद पर लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने अवार्ड पाने के बाद अपने संघर्ष की कहानी बताई। उन्होंने कहा कि युवा गायक रास्ते से ना भटकें। उन्हें लीक नहीं छोड़नी चाहिए। ऐसे लोगों को जनता जवाब दे रही है और देती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र सिंह नेगी ने सुरमा सुरैला गीत प्रस्तुत किया तो राघव जुयाल भी मंच पहुंच गए और खूब थिरके।

इन्हें मिला पुरस्कार
मदन मोहन डुकलान-अभिनेता
मोहिनी ध्यानी- अभिनेत्री
बलदेव राणा- विलेन
राजेश रावत- हास्य कलाकार
ब्रिज मोहन शर्मा- चरित्र-कलाकार
मंजू बहुगुणा- चरित्र कलाकार, फीमेल
देबू रावत-निर्देशक
संजय बुटोला- संगीतकार
मीना राणा- गायिका
सुरेंद्र राणा, महेंद्र सिंह, देवेंद्र चमोली- गायक
बिशन हरियाला- कुमाऊंगी गायक

ये रहे खास
बॉलीवुड अवार्ड- राघव जुयाल
लाइफ टाइम परर्फोमर अवार्ड- नरेंद्र सिंह नेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed