फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   youth shot in disput

रंजिश में युवक को गोली मारी, गंभीर

Thu, 17 Aug 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद में एक व्यक्ति ने रंजिश में मंगलवार रात युवक को गोली मार दी। आननफानन परिवारीजन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। पुलिस ने मौके से तमंचा व खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन


महमूदाबाद के मल्लपुर निवासी सुखराम (35) के घर के सामने मंगलवार रात कुछ लोग खड़े थे। आहट पाकर सुखराम की नींद खुल गई। वह बाहर आया तो देखा कि एक व्यक्ति तमंचा लेकर खड़ा है। इसी बीच सुखराम ने सशस्त्र व्यक्ति को दबोच कर शोर मचाना शुरू कर दिया। खुद को घिरते देख सशस्त्र व्यक्ति ने सुखराम पर फायर कर दिया और वहां से निकल भागा।
विज्ञापन


उधर, गोली चलने की आवाज सुनकर आननफानन परिवारीजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद पहुंचे लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुखराम ने गांव के ही हंसराज के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान ने बताया कि घायल की तहरीर पर मल्लपुर गांव के हंसराज के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल से तमंचा व खोखा बरामद हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed