{"_id":"56e994cc4f1c1b80628b4865","slug":"youth-duped-of-rs-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से 17 हजार रुपये की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से 17 हजार रुपये की ठगी
कुशीनगर
Updated Wed, 16 Mar 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही। एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा से रुपये निकालकर बाहर आ रहे एक युवक को झांसा देकर ठग 17 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। ठगों के जाने के बाद युवक को हकीकत मालूम हुई तो वह माथा पीटता रह गया।
सेवरही थानाक्षेत्र के राजापाकड़ गांव निवासी मनु एक राष्ट्रीयकृत बैंक की दुदही स्थित शाखा में मंगलवार को रुपये निकालने आए थे। दिन के लगभग दो बजे बैंक से 17 हजार रुपये निकालकर जैसे ही बाहर निकले, वहां दो युवक मिल गए।
मनु के मुताबिक एक युवक ने उनसे कलम मांगा और दो लाख रुपये बैंक में जमा करने में सहयोग मांगा। युवकों ने दो लाख रुपये की गड्डी बताते हुए मनु के हाथ में पकड़ा दिया। उसके बाद मनु को लेकर बैंक से कुछ दूरी पर ले गए।
विज्ञापन
युवकों ने मनु के 17 हजार रुपये यह कहकर ले लिए कि अभी किसी के पास रखकर आते हैं, ताकि बैंक में रुपये जमा करते समय कोई परेशानी न हो। युवकों ने मनु से कहा कि तब तक गड्डी वह अपने पास रखे।
मनु उन दोनों युवकों की राह देखते रह गए, लेकिन वे दोनों नहीं लौटे। काफी देर बाद उन्होंने गड्डी चेक की तो उसके ऊपर-नीचे 500-500 रुपये के नोट थे और उसके अंदर कागज की कटिंग थी। यह देखकर मनु सन्न रह गए।
इस संबंध में विशुनपुरा के एसओ विनय कुमार पाठक का कहना था कि इस सिलसिले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।