फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   yoga camp jhansii

योग की शरण में पहुंचे ‘राजा’ और ‘रंक’

Fri, 22 Jun 2018 01:09 AM IST
jhansi
jhansi Updated Fri, 22 Jun 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
yoga camp jhansii
administration - फोटो : sample
झांसी। चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बृहस्पतिवार की सुबह बच्चे, युवा, बुजुर्ग सहित सभी आयु वर्ग के लोग योग करने पहुंचे। श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास के आयोजन हुए। इसमें वीआईपी और आम नागरिकों ने एक साथ स्वस्थ जीवन के लिए त्रिकोणासन, शिथिलीकरण, हस्त पादसन, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार सहित कई योग किए और प्रसन्न रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के परिसर में चल रहे योग महोत्सव के अंतर्गत विश्व योग दिवस पर सुबह भारी संख्या में लोग योगाभ्यास को पहुंचे। जिन्हें पतंजलि - भारत स्वाभिमान (न्यास) के जिला संयोजक और योगाचार्य श्याम बुधौलिया, उनके सहयोगियों ने ताड़ासन, कटि चालन, अर्द्ध चक्रासन, जीवा चालन सहित कई आसान और प्राणायाम कराए। योग साधकों को बताया कि नियमित योग करें, इससे शरीर हमेशा स्वस्थ रहेगा। नगर विधायक रवि शर्मा, संरक्षक एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य रविकांत दुबे, रामेश्वर दास शास्त्री गुरुजी, जगदीश रंजन, आर के सहारिया, उषा सेन, किरन पांडेय, जेसीआई मनस्विनी की अध्यक्ष रजनी गुप्ता, उषा सचान, संजू सैनी, कल्पना खर्द, मनमोहन गेड़ा, जेसीआई झांसी उड़ान के अध्यक्ष नवीन माहेश्वरी, राजेंद्र धमेले, मनीष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में योग प्रशिक्षक विशाल यादव ने योग प्रेमियोें को अर्द्ध चक्रासन, ताड़ासन, वक्रासन, कपाल भाती आदि योग क्रियायें कराई। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन में ही नए विचारों का सृजन होता है। विधायक रवि शर्मा ने कहा कि करो योग - रहो निरोग, स्वस्थ जीवन के लिए सबसे बड़ा उपहार है। योग से स्वस्थ तन और मन दोनों का ही विकास होता है। विधायक जवाहर लाल राजपूत, एमएलसी रमा निरंजन, महापौर रामतीर्थ सिंघल, पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ल ने भी योग में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव, डीआईजी एससी बघेल, सीडीओ निखिल फुंडे, एसडीएम अनुनय झा, डीआईओएस नीरज पांडेय, पर्यटन अधिकारी डा. चित्रगुप्त श्रीवास्तव, बीएसए हरिवंश कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, कमलापत सेन, एसपी मिश्रा, पूनम बुधरानी, संजीव सरावगी, डा. राजीव शुक्ला, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, अजीत राय, सुदर्शन शिवहरे, मनोज शाक्य, अतुल किलपन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में योगाभ्यास हुआ। इसमें योग प्रशिक्षकों ने सभी योग प्रेमियोें को योग कराये। मंडल रेल प्रबंधक अशेाक कुमार मिश्र, अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। इस दौरान योग पर आधारित सीडी का वितरण भी किया गया।


करो योग - रहो निरोग
योगाचार्यों ने योग प्रेमियों को बताया कि नियमित और सुबह योग करने से तमाम फायदे हैं। उन्होंने करो योग - रहो निरोग का नारा भी दिया। साथ ही बताया कि योग से मोटापा, कैंसर, डायबिटीज सहित कई बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। मोटापा कम करने के लिए कपाल भाती, कटि सौंदर्य, नौका चालन, चक्रासन करें। डायबिटीज की समस्या के निदान को मंडूकासन करें। कई अन्य बीमारियों से बचने के लिए मकरासन, भुजंगासन, सर्पासन, व प्राणायाम करें। हालांकि, यह सभी योग प्रारंभिक दौर में प्रशिक्षक की निगरानी में ही करने चाहिए।


18 आसन और 3 प्राणायाम कराए
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के जारी निर्देशों के तहत 18 आसान और 3 प्राणायाम कराए गए। इनमें त्रिकोणासन, अर्द्ध चक्रासन, ताडासन, वक्रासन, कटि चालन, जीवा चालन आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा सभी ने सार्वभौम प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed